सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi Lok Sabha Election: कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने भरा नामांकन, रैली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता शामिल

रिपोर्ट: हितेश मोहन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में होने वाले छठे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है. दिल्ली के सभी प्रत्याशी अब इस चुनावी मैदान में आधिकारिक तौर पर अपना दम भरने के लिए नामांकन कर रहे हैं. इसी फेहरिस्त में उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ उदित राज ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया. उदित राज ने अपने नामांकन भरने के साथ ही अपना जीत का दम भी भरा. इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी डॉ उदित राज ने नामांकन रैली निकाली. इस नामांकन रैली में बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और अधिवक्ता सतीश सांसी भी शामिल रहे.

Advertisement

इस मौके पर उदित राज के समर्थन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. वीरेंद्र सिंह भी शामिल हुए. तो वहीं दूसरी ओर उनके साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय भी साथ दिखाई दिए. ढोल नगाड़े के साथ आप और कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और नाचते हुए दिखाई दिए. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के समर्थन में जीत की हुंकार भरी. उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. चौ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि 200 सीट भी इस बार नहीं कर सकेगी पार. चौ वीरेंद्र सिंह का नाम जाट समुदाय के बड़े नेता के तौर पर गिना जाता है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ उदित राज ने कहा कि बीजेपी इस समय घबराई हुई है. वह अपने काम के आधार पर लोगों के बीच वोट मांगने जा रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *