सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिनेश कार्तिक, मयंक यादव से रियान पराग तक… T20 World Cup के लिए अंबाती रायडू ने चुने चौंकाने वाले नाम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिनेश कार्तिक, मयंक यादव से रियान पराग तक… T20 World Cup के लिए अंबाती रायडू ने चुने चौंकाने वाले नाम

अंबाती रायडू ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया में कई चौंकाने वाले नामों को जगह दी है. साथ ही उन्होंने अपनी टीम में हार्दिक पांड्या, पंत और गिल को शामिल नहीं किया है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया क्या होगी? इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में किस-किस खिलाड़ी को चुना जाएगा? इस सवाल का जवाब पूर्व क्रिकेटर लगातार दे रहे हैं. वहीं, अब अंबाती रायडू ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया चुनी है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में कई चौंकाने वाले नामों को जगह दी है. साथ ही उन्होंने अपनी टीम में हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और शुभमन गिल को शामिल नहीं किया है. अंबाती रायडू ने अपनी 15 सदस्यीय टीम इंडिया में रियान पराग, मयंक यादव. दिनेशा कार्तिक और शिवम दुबे जैसे चेहरों पर दांव खेला है.

ना सैमसन और ना ही पंत… रायुडू ने दिनेश कार्तिक को चुना

Advertisement

अंबाती रायडू ने अपनी टीम में रवीन्द्र जडेजा के तौर पर महज एक ऑलराउंडर को शामिल किया है. उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर न संजू सैमसन को चुना है और ना ही ऋषभ पंत को… दरअसल, अंबाती रायडू की पसंद दिनेश कार्तिक हैं. हालांकि, इसके अलावा अंबाती रायडू ने अपनी टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे कॉमन नामों को शामिल किया है. लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का हिस्सा नहीं बनाया.

इन खिलाड़ियों पर अंबाती रायडू ने जताया भरोसा

अंबाती रायडू ने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल को चुना है. इसके अलावा विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग, रिंकू सिंह, दिनेश कार्तिक, शिवम दुबे और रवीन्द्र जडेजा जैसे नाम हैं. जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के तौर पर 2 स्पिनरों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. साथ ही अंबाती रायडू ने तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव का चयन किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *