सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

2 मिनट पढ़ें
Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

Advertisement

Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की एक और कैंडिडेट लिस्ट, जानें किसे कहां से दिया टिकट

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने रविवार (21 अप्रैल) को एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी. कांग्रेस ने इस कैंडिडेट लिस्ट में आंध्र प्रदेश के 9 और झारखंड के 2 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं, रांची से यशस्विनी सहाय को प्रत्याशी बनाया है.

 

बीजेपी ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दूबे को टिकट दिया है. इस सीट से कांग्रेस ने दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं रांची लोकसभा सीट पर बीजेपी ने संजय सेठ के चुनावी मैदान में उतारा है.

पार्टी ने आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से पेदादा परमेशवर राव, विजयनगरम से बोब्बिली श्रीनु, अमलापुरम (एससी) से जंगा गौथम, मछलीपट्टन से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वल्लुरु भार्गव, ओंगोल सीट से एडा सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से जंगीति लक्ष्मी नरसिम्हा यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वज्जला, हिन्दुपुर से समद शाहीन को टिकट दिया है.

Advertisement

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं, जबकि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं. इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की छह लोकसभा सीटों और 12 विधानसभा सीटों के लिए सूची जारी की थी. लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ. देश की 543 लोकसभा सीटों में से 102 सीटों पर मतदान हो चुका है. देशभर में सात चरणों में होने वाले मतदान के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

लोकसभा चुनाव के साथ-साथ 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ चुनाव हुए.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *