सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

पोलार्ड और टिम डेविड को मैदान पर जाने से रोका, फिर हुई बहस और गर्माया माहौल! जानें पूरा माजरा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पोलार्ड और टिम डेविड को मैदान पर पोलारMI पोलार्ड और टिम डेविड को मैदान पर जाने से रोका, फिर हुई बहस और गर्माया माहौल! जानें पूरा माजरा

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक बड़ा ही दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला. दूसरी पारी के दौरान पोलार्ड और टिम डेविड चौथे अंपायर से बहस करते दिखे.

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में चौथी हार चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ झेली. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 20 रनों से हराया. इस मैच में दूसरी पारी के दौरान जबरदस्त माहौल गर्मा गया, जब मुंबई के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड और बल्लेबाज़ टिम डेविड की अंपायर से बहस हुई. तो आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है.

यह वाक़या दूसरी पारी के 15वें ओवर के बाद हुआ, जब मुंबई इंडियंस की टीम बैटिंग कर रही थी. ओवर खत्म होने के बाद बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड, हेड कोच मार्क बाउचर और बल्लेबाज़ टिम डेविड मैदान पर जाने लगे, लेकिन चौथे अंपायर ने सबको रोक दिया और वापस आने के लिए कहा. दरअसल मुंबई की टीम 15वें ओवर के बाद टाइम आउट चाहती थी, लेकिन किसी कंफ्यूजन के चलते ऐसा हो नहीं सका और अंपायर ने सबको वापस बुला लिया.

Advertisement

इसके बाद पोलार्ड और टिम डेविड अंपायर से बहस करते हुए दिखाई दिए. इस दौरान डेविड ने ‘टाइम आउट’ का इशारा भी किया. लेकिन बहस करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला. मुंबई को 15वां ओवर खत्म होने के बाद टाइम आउट नहीं दिया गया. फिर 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट गिरा, तब मुंबई को टाइम आउट मिला.

चेन्नई के बड़े स्कोर के आगे मुंबई हुई फेल 

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सबसे बड़ी पारी खेली. गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 66* रन बनाए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 के स्कोर तक ही पहुंच सकी और टीम ने 20 रन से मैच गंवा दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *