Home Breaking News  ’सैंडविच, पिज्जा, आलू चाट, बर्फी…’, विराट कोहली की डाइट का हुआ कबाड़ा,...

 ’सैंडविच, पिज्जा, आलू चाट, बर्फी…’, विराट कोहली की डाइट का हुआ कबाड़ा, सीक्रेट वीडियो लीक!

0
123
Oplus_131072

 ’सैंडविच, पिज्जा, आलू चाट, बर्फी…’, विराट कोहली की डाइट का हुआ कबाड़ा, सीक्रेट वीडियो लीक!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली सैंडविच, वर्फी, आलू चाट और पिज्जा मंगाते हुए दिख रहे हैं.

विराट कोहली शानदार खेल के साथ बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. फिटनेस को बरकार रखने के लिए वह स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं. किंग कोहली जंक फूड से कोसों दूर रहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में कोहली खाने के लिए सैंडविच, पिज्जा, आलूच चाट और बर्फी का ऑर्डर देते नज़र आ रहे हैं.

किंग कोहली का यह वीडियो वाकई चौंकाने वाला है. पहली बार में आप भी इस वीडियो को देख यकीन नहीं कर पाएंगे. यह वायरल वीडियो नहीं बल्कि लीक वीडियो है. इस वीडियो पर आरसीबी ने कहा कि शायद गलत वीडियो लाइव हो गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के साथ बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज नज़र आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में विराट कोहली फोन पर खाने का ऑर्डर देते हैं और इस दौरान फाफ उनके बिल्कुल बगल में सो रहे होते हैं. विराट खाने का ऑर्डर देते हुए कहते हैं, “सैंडविच, पिज्जा, आलू चाट और फिर बर्फी…”

इतना सुनते ही फाफ डु प्लेसिस चौंकते हुए उठते हैं और कहते हैं, वाकई? फिर मोहम्मद सिराज कहते हैं कि आपकी डाइट? जवाब में विराट कहते हैं कि अरे काहे की डाइट. आईपीएल के दौरान अक्सर फ्रेंचाइज़ी इस तरह के फनी वीडियो शेयर करती रहती हैं, वैसा ही आरसीबी ने किया. वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

बेहद खराब फॉर्म में है आरसीबी

बता दें कि आरसीबी अब तक मौजूदा सीज़न में बेहद ही खराब फॉर्म में दिखी है. टीम ने 6 मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ एक में ही जीत मिल सकी है. बेंगलुरु ने अपनी इकलौती जीत पंजाब किंग्स के खिलाफ दर्ज की. टीम ने पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गंवाया था. इसके बाद टीम ने दूसरा मुकाबला पंजाब के खिलाफ जीता था. फिर टीम ने लगातार चार मुकाबले कोलकाता, लखनऊ, राजस्थान और मुंबई के खिलाफ गंवाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here