सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ब्रजेश पाठक ने बंद कमरे में की संगीत सोम से बात, क्या है इस मुलाकात का राज?

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

ब्रजेश पाठक ने बंद कमरे में की संगीत सोम से बात, क्या है इस मुलाकात का राज?

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेरठ में बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक लेने पहुंचे थे. जनप्रतिनिधि और कई नेताओं को बुलाया गया था.

मेरठ पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चुनावी रिपोर्ट जानने और नेताओं को बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल की जीत का मंत्र देने आए थे. इस दौरान बीजेपी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम से हुई उनकी बंद कमरे में बात चर्चा का विषय बनी है. डिप्टी सीएम से यूं तो कई नेता मिले लेकिन लंबी बात संगीत सोम से हुई. अब इस मुलाकात को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहें हैं, लेकिन माजरा क्या है यही चर्चा का विषय बना है.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेरठ में बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक लेने पहुंचे थे. जनप्रतिनिधि और कई नेताओं को बुलाया गया था. एक-एक करके कई नेता उनके कमरे में एंट्री कर रहे थे, तभी पूर्व एमएलए संगीत सोम भी आ जाते हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी नेता संगीत सोम इस कमरे से अटैच दूसरे कमरे में चले जाते हैं. दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बात चली. वहीं बाहर बैठे नेता चर्चा करने लगे कि माजरा क्या है, लेकिन पूछने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया, संगीत सोम कमरे से बाहर आए और चले गए.

डैमेज कंट्रोल करने तो नहीं आए थे ब्रजेश पाठक?

पश्चिमी यूपी में मुजफ्फरनगर से लोकसभा उम्मीदवार और पूर्व एमएलए संगीत सोम के बीच छत्तीस का आंकड़ा है. क्षत्रिय समाज की पंचायतों ने भी पश्चिमी यूपी का पारा चढ़ा रखा है. संजीव और संगीत के बीच डैमेज कंट्रोल कराने सीएम योगी भी पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनी. अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आए और संगीत सोम से बात की, बाहर बैठे नेता चर्चा करते रहे कि शायद डैमेज कंट्रोल करने के लिए संगीत सोम को बुलाया है. शायद इसी पर बात हो रही होगी.

Advertisement

वहीं मेरठ और मुजफ्फरनगर की स्थिति पर भी बात कर रहे होंगे, लेकिन बंद कमरे में जो बात हुई वो वहीं तक सीमित रह गई और नेता सिर्फ कयास लगाते नजर आए. डिप्टी सीएम से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एमएलए अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, लोकसभा प्रभारी संजीव वालिया, संयोजक कमल दत्त शर्मा भी मौजूद थे.

डिप्टी सीएम बोले- हमारे दोस्त हैं बात की थी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी फायर ब्रांड नेताओं के बीच क्या बात हुई, इस पर जब हमने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे दोस्त हैं, हमने उनसे मुलाकात की बात की. जब उनसे पूछा गया कि संजीव बालियान और संगीत सोम आमने सामने हैं तो बोले सब चुनाव में लगे हैं.

संगीत सोम मुस्कुराकर कमरे से निकले

वहीं बंद कमरे में हुई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी नेता संगीत सोम के बीच जो बात हुई. इस पर तस्वीर साफ करने के लिए जब संगीत सोम से बात की तो उन्होंने बस इतना कहा कि हमारी बात होती रहती है, हमारे मित्र भी हैं बस बात कर रहे थे. यानि तस्वीर संगीत सोम ने भी साफ नहीं की

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *