सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, हाल ही में हुई थी ED की रेड

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, हाल ही में हुई थी ED की रेड

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने पद से इस्तीफा दे दिया है. राजकुमार आनंद केजरीवाल सरकार में मंत्री थे.

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया है. राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर थे. हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी. अब उन्होंने आम आदमी पार्टी और मंत्री पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटेल नगर से विधायक बने थे.

आम आदमी पार्टी से इस्तीफे के बाद राजकुमार आनंद की प्रतिक्रिया

पार्टी से इस्तीफा देते हुए मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बताया, ‘मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं और मेरे पास सात पोर्टफोलियो हैं लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं और अपना दुख बांट रहा हूं. मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा. हालांकि, आज बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गया.’

Advertisement

राजकुमार आनंद ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है. मेरे लिए मंत्री पद पर रह कर इस सरकार के लिए काम करना असहज हो गया है. मैं अब इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मैं इनके भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता.’

इस्तीफे से एक हफ्ते पहले सीएम केजरीवाल के समर्थन में किया था पोस्ट

बता दें, राजकुमार आनंद ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया था. उन्होंने संजय सिंह की प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था, ‘कितनी हास्यास्पद बात है कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और एक सांसद को मुलाकात के लिए टोकन नंबर दिया जाता है. फिर मुलाकात को कैंसिल कर दिया जाता है. तिहाड़ जेल के अधिकारी मोदी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं.’ इस पोस्ट के एक घंटे बाद राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *