सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

केजरीवाल को जेल भेजने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा भाजपा को : मोहिनी जीनवाल

2 मिनट पढ़ें
मोहिनी जीनवाल

Advertisement

केजरीवाल को जेल भेजने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा भाजपा को : मोहिनी जीनवाल

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को देश के सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के प्रत्येक नेता एवं कार्यकर्ता में खुशी की लहर है | ऐसा कहना है सुंदर नगरी वार्ड की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल का। मोहिनी जीनवाल ने कहा की सत्य की जीत हुई। मोहिनी जीनवाल ने आगे केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की नरेंद्र मोदी शासित भाजपा की केंद्र सरकार ईडी का इस्तेमाल करके आम आदमी पार्टी के ईमानदार नेताओं को अंदर तो कर सकती है लेकिन कोर्ट में आम आदमी पार्टी के खिलाफ सबूत दिखाने के नाम पर ईडी के पास कुछ नहीं है। मोहिनी जीनवाल ने आगे कहा की जिस तरह से संजय सिंह को कोर्ट से जमानत मिली है, मुझे पूर्ण विश्वास है की ठीक इसी तरह बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के अन्य नेता अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया भी जेल से बाहर होंगे।

Advertisement

मोहिनी जीनवाल ने आगे कहा की मुझे गर्व है की मैं आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल से जुड़ी हुई हूं जिसके नेता झूठ और अन्याय से लड़ने के लिए जेल जाने को तो तैयार है लेकिन झूठ और अन्याय के आगे झुकने को तैयार नहीं है। मोहिनी जीनवाल ने आगे कहा की ईडी के द्वारा की गई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस बात का सबूत है की नरेंद्र मोदी और भाजपा अरविंद केजरीवाल से डर गए है तभी तो ईडी का इस्तेमाल करके नरेंद्र मोदी शासित भाजपा की केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया ताकि वह भाजपा के कुकर्मों को देश की जनता के सामने न रख दे और जेल में जाने से अरविंद केजरीवाल की साफ व ईमानदार छवि जनता के आगे खराब हो लेकिन शायद नरेंद्र मोदी और भाजपा इस बात को नहीं जानते की सच का दामन थामने वालों की छवि कभी खराब नही होती। मोहिनी जीनवाल ने आगे कहा की दिल्ली के बेटे अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का खामियाजा भाजपा को अपनी हार से चुकाना होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *