सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

UP News: मुरादाबाद में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
UP News: मुरादाबाद में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

UP News: मुरादाबाद में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

UP News: मुरादाबाद में अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad Illegal Arms Factory: मुरादाबाद की थाना भोजपुर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से तीन तमंचे 12 बोर, चार तमंचे 315 बोर, एक 12 बोर बंदूक पोनिया, एक 12 बोर का देसी तमंचा बरामद किया है. एसपी देहात ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया है. पुलिस ने प्रेसवार्ता के बाद आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाकर जेल भेज दिया है.

दरअसल लोकसभा चुनाव मतदान की तारीख जितनी नजदीक आ रही है. पुलिस प्रशासन भी उतना ही सतर्कता बरत रहा है. 19 अप्रैल को मुरादाबाद में लोकसभा के पहले चरण के मतदान होना हैं. जिसके तहत चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने भोजपुर इलाके के गणेशपुर में बंद पड़े ईंट भट्ठे के खाली खंडहर से अवैध असलाह संचालित कर रहे गैंग के एक सदस्य अनीस पुत्र हनीफ भोजपुर कस्बा निवासी जामा मस्जिद को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में असलहा बनाने के उपकरण तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है.

Advertisement

एसपी देहात मुरादाबाद संदीप मीणा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री जिसमें तमंचे और हथियार बनाए जा रहे थे. उसको मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा है, मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और वहां से करीब 9 बने हुए तमंचे (बंदूक) मिले और 8 नाल 12 बोर, चार नाल 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 12 बोर, तीन जिंदा कारतूस 315 बोर , समेत शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गए हैं. वहीं पकड़ा गया आरोपी अनीश आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, इसके ऊपर 5-6 मुकदमे पहले से दर्ज हैं, पूछताछ में इसने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में तमंचे की लोगों द्वारा मांग की जाती है. इसको बेचकर उसको अच्छा आर्थिक लाभ होता है, अभी पूछताछ की जा रही है जो भी इसमें इन्वॉल्व हैं उनको भी पकड़ा जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *