सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

INDIA Bloc Rally: ‘मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही, ये मामूली चुनाव नहीं’, ‘INDIA’ गठबंधन की रैली में राहुल का PM मोदी पर निशाना

3 मिनट पढ़ें
INDIA Bloc Rally: 'मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही, ये मामूली चुनाव नहीं', 'INDIA' गठबंधन की रैली में राहुल का PM मोदी पर निशाना

INDIA Bloc Rally: 'मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही, ये मामूली चुनाव नहीं', 'INDIA' गठबंधन की रैली में राहुल का PM मोदी पर निशाना

Advertisement

INDIA Bloc Rally: ‘मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही, ये मामूली चुनाव नहीं’, ‘INDIA’ गठबंधन की रैली में राहुल का PM मोदी पर निशाना

Loktantra Bachao Rally In Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने रव‍िवार (31 मार्च) को रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोध‍ित करते हुए कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है. यह चुनाव लोकतंत्र, संव‍िधान, गरीबों, क‍िसानों को बचाने का चुनाव है. उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि यहां पर मैच फ‍िक्‍स‍िंग की जा रही है और चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच फिक्‍स कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा क‍ि द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन यहां नहीं है, लेकिन वो उनके दिल में है. उन्‍होंने ‘इंडिया गठबंधन’ के सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आजकल आईपीएल के मैच चल रहे हैं. उन्‍होंने कहा क‍ि आपने मैच फिक्सिंग शब्द सुना है, जब अंपायर को खरीद कर, कप्तान को डराकर, मैच जीता जाता है. राहुल ने कहा क‍ि हमारी टीम के मैच के पहले दो खिलाड़ि‍यों (केजरीवाल-सोरेन) को मैच फिक्‍स करके जेल में डाल दिया गया है.

‘बिना ईवीएम, सोशल मीडिया के 180 पार नहीं होगा’

राहुल गांधी ने रैली के दौरान ईवीएम मशीन पर भी सवाल खड़े क‍िए. पीएम मोदी पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि वो (नरेंद्र मोदी) इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं. बिना ईवीएम और सोशल मीडिया के यह 180 पार नहीं होने जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि ईवीएम को मैनेज कि‍ए बिना 400 का आंकडा पार नहीं हो सकता है.

‘देश की सबसे बड़ी पार्टी का अकाउंट सीज हुआ’

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट को सीज करने के मामले पर राहुल गांधी ने मंच से कहा कि कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है. हमारे सारे बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं. चुनाव के बीच में बैंक अकाउंट बंद कर दिए गए हैं. पैसा देकर सरकार को गिराया जा रहा है. उन्‍होंने कहा क‍ि जिस दिन संविधान खत्म हो गया, उस दिन हिन्दुस्तान नहीं बचेगा. संविधान हिन्दुस्तान की जनता की आवाज है. आप हिन्दुस्तान की आवाज को नहीं दबा सकते है.

कर्नाटक के बीजेपी सांसद अनंतकुमार हेगड़े के बयान का ज‍िक्र करते हुए राहुल गांधी ने यह भी कहा क‍ि उनके एमपी कह रहे हैं क‍ि जैसे ही हम 400 सीट जीतेंगे संविधान बदल देंगें.

‘पुलिस और धमकी से नहीं चलाया जा सकता संव‍िधान’

राहुल गांधी ने कहा क‍ि संव‍िधान को पुलिस और धमकी से नहीं चलाया जा सकता है. अलग-अलग राज्य हो जाएंगे, हिन्दुस्तान नहीं बचेगा. पुलिस, सीबीआई, ईडी के सहारे नेताओं को डराने धमकाने का काम क‍िया जा रहा है, लेकिन आप जनता की आवाज को नहीं दबा सकते.

कांग्रेस नेता राहुल ने नोटबंदी, जीएसटी पर भी सवाल उठाए. उन्‍होंने कहा क‍ि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से आख‍िर क‍िसको फायदा हुआ है. इससे क‍िसी को फायदा नहीं हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *