सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस आज कर सकती है दिल्ली की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान, ये हैं टिकट के दावेदार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस आज कर सकती है दिल्ली की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान, ये हैं टिकट के दावेदार

आज कांग्रेस सीईसी की बैठक है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक के बाद पार्टी दिल्ली की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दे.

ohio state jersey
custom made football jerseys
ohio state jersey
Iowa State Football Uniforms
Ohio State Team Jersey
College Football Jerseys
OSU Jerseys
custom made football jerseys
College Football Jerseys
custom made football jerseys
OSU Jerseys
College Football Jerseys
micah parsons jersey
asu football jersey
micah parsons jersey

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी को सियासी मात देने के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पुरजोर तरीके से से चुनावी तैयारी में जुटी है. गठबंधन समझौते के तहत दिल्ली के 7 लोकसभा सीटों में 4 सीट आम आदमी पार्टी, तो 3 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं. आम आदमी पार्टी ने अपने कोटे की चार सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी. अब तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है.

कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर पार्टी नेताओं के बीच काफी समय से माथापच्ची जारी है. आज कांग्रेस कंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी दिल्ली की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दे.

कांग्रेस की सीईसी की पहले हुई बैठक में दिल्ली की तीनों सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल भेजा गया था. इस पर आपत्ति जताते हुए सीईसी ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी के स्तर पर ही एक-एक नाम तय करके लाएं जाएं. सीईसी के समक्ष जो तीन-तीन नामों का पैनल भेजा गया था, उनमें चांदनी चौक से पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल, पूर्व विधायक अलका लांबा और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और वरिष्ठ नेता चतर सिंह के नाम शामिल थे.

Advertisement

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से पूर्व सांसद उदित राज, पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार के नाम थे. बाद में अरविंदर सिंह लवली ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया, जिसके बाद तीनों सीटों पर एक-एक नाम को फाइनल कर कमिटी को भेजा गया है.

आज की बैठक में शामिल हो सकते हैं राहुल 

सोमवार को सीईसी की बैठक होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब यह बैठक आज होने जा रही है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस की ओर से तीनों सीटों पर प्रत्याशियों का नाम प्रस्तावित किया जा चुका है. केंद्रीय चुनाव समिति को उम्मीदवारों के नाम का फैसला करना है. आज होने वाली सीईसी की बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है कि इसमें राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है. इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ प्रचार अभियान पर भी चर्चा हो सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *