सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बांसुरी स्वराज बोलीं- ‘अबकी बार…’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बांसुरी स्वराज बोलीं- ‘अबकी बार…’

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व है, सभी लोग वोट करें.

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी शनिवार (16 मार्च) को तारीखों का ऐलान कर दिया. 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा. पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी और 4 जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि लोकतंत्र का एक महापर्व है जो सात चरणों में होने वाला है. मेरा प्रत्येक मतदाता, खासकर दिल्ली के मतदाताओं से निवेदन है कि मतदान केंद्र जाकर अपना मत जरूर दें. उन्होंने कहा, ”अबकी पार 400 पार के संकल्प को सिद्धी तक ले जाने में हमारा योगदान करें.”

कौन हैं बांसुरी स्वराज? 

Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने नई दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काट कर बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है. बांसुरी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं, जिनका 2019 में निधन हो गया था. 42 साल की बांसुरी पेशे से वकील हैं. लोकसभा चुनाव को लेकर बांसुरी काफी एक्टिव नजर आ रही हैं.

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी के इस समय सांसद हैं. बीजेपी से मुकाबले के लिए दिल्ली में सत्तारूढ आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है. आप सात में चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है.

दिल्ली में कब है चुनाव? 

लोकसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान हो गया है. देश में सात चरणों में वोटिंग होगी और चार जून को नतीजे आएंगे. इसी के साथ आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर एक चरण में 25 मई को मतदान होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *