सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

योद्धा फिल्म देख कर कियारा आडवाणी ने दिया रिएक्शन, बताया कैसी है फिल्म

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

योद्धा फिल्म देख कर कियारा आडवाणी ने दिया रिएक्शन, बताया कैसी है फिल्म

आज सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को देखने के बाद एक्टर की पत्नी कियारा आडवाणी ने फिल्म का रिव्यू दिया है.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘योद्धा’ को लेकर काफी चर्चा में थे. महीने भर लगातार प्रमोशन के बाद आज फिल्म बड़े पर्द पर रिलीज हो गई है. ‘योद्धा’ फिल्म की रिलीज के बाद से फिल्म के फर्स्ट रिव्यूज का सिलसिला शुरू हो गया है. इसी बीच एक्टर की पत्नी कियारा आडवाणी ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का रिव्यू दिया है. चलिए खबर में आगे जानते हैं कियारा ने इस फिल्म को देखकर क्या कहा है.

कियारा को कितनी पसंद आई ‘योद्धा’ 

कियारा ने ‘योद्धा’ फिल्म देखने के बाद अपना रिव्यू इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. एक्ट्रेस ने आज 12 बजे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. फिल्म के सीन की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में फिल्म एक्टर्स को टैग करते हुए उनकी तारीफें की गई हैं. सबसे पहले अपने डियर हस्बैंड के लिए कियारा ने लिखा- ‘आउटस्टैंडिंग सिद्धार्थ, तुमने हम सब को प्राउड फील कराया है’. फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा को भी एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए बधाइयां दी. एक्ट्रेस ने व्यूवर्स से दिशा पटानी और काशी खन्ना की दमदार एक्टिंग देखने के लिए भी कहा है.

Advertisement

जवान के रोल में दिखेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

दरअसल फिल्म रिलीज से पहले स्टार्स और उनकी फैमिली को फिल्म दिखाई गई थी. इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म क्रू के साथ एक्टर्स भी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. फिल्म प्रीव्यू के दौरान कियारा भी वहां पहुंची और उन्होंने पूरी फिल्म देखी. जिसके बाद उनका ये रिएक्शन सामने आया है.

इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पटानी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक जवान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. इससे पहले भी एक्टर ऐसे रोल में दिख चके हैं. इस फिल्म का निर्देशन सागर अंबरे और पुष्कर ओझा ने किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *