Home Breaking News बिहार में 17 सीटों पर बीजेपी की तैयारी? कोर कमेटी की बैठक...

बिहार में 17 सीटों पर बीजेपी की तैयारी? कोर कमेटी की बैठक जारी

0
148

बिहार में 17 सीटों पर बीजेपी की तैयारी? कोर कमेटी की बैठक जारी

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज है. अभी राजधानी पटना में कोर कमेटी की बैठक चल रही है. इसमें राज्य के दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद हैं.

बिहार की राजधानी पटना के बीजेपी कार्यालय में अभी कोर कमेटी की बैठक चल रही है. BJP कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक जारी है, ऐसे में इसको लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब हमारी बैठक पूरी हो जायेगी तो इस चर्चा के बाद ही पार्टीं के निर्णय के संबंध में कुछ बताया जा सकेगा.

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बिहार प्रभारी विनोद तावडे, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, नंदकिशोर प्रसाद, प्रेम कुमार शामिल हैं. बता दें कि बिहार की 17 सीटों पर बीजेपी की मंथन चल रही है. बिहार की कोर कमेटी की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सकती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here