Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी और जयंत चौधरी में हुआ समझौता, RLD को मिलेंगी यूपी की ये सीटें
Lok Sabha Elections 2024: राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में सीटों को लेकर चर्चा की गई. खबरों की मानें तो बीजेपी और आरएलडी में सीटों को लेकर समझौता हो गया है और बीजेपी ने यूपी की बिजनौर और बागपत की सीट आरएलडी को दे दी है, जबकि घोसी सीट ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा के पास गई है.



