सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

UP BJP Candidates List: बीजेपी ने लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा को दिया टिकट, कांग्रेस बोली- ‘किसान के हत्यारे को…’

2 मिनट पढ़ें
UP BJP Candidates List: बीजेपी ने लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा को दिया टिकट, कांग्रेस बोली- 'किसान के हत्यारे को...'
Advertisement

UP BJP Candidates List: बीजेपी ने लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा को दिया टिकट, कांग्रेस बोली- ‘किसान के हत्यारे को…’

 

UP BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पार्टी ने यूपी से 51 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. वहीं लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) को उम्मीवार बनाया है. अजय मिश्रा टेनी को उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. बता दें कि अजय मिश्रा का नाम विवादों में रहा है. 2021 में लखीमपुरी खीरी (Lakhimpur Kheri) में कार के काफिले ने किसानों को रौंद दिया था जिसमें चार किसानों की मौत हो गई थी. इस मामले में टेनी के बेटे अशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी ने किसान के हत्यारे को टिकट दे दिया. बीजेपी ने नीतियों के खिलाफ जाकर काम किया है. अजय मिश्रा टेनी को पार्टी ने टिकट दे दिया.” अजय राय ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”किसानों के हत्यारे किसान की बात करते हैं. किसानों के हत्यारे टेनी जो पूरी तरह अपराधी हैं. उनपर कितने मुकदमे दर्ज हैं. तड़ीपार हैं और उसको बीजेपी ने टिकट दे दिया. बीजेपी नैतिकता की बात करती है और पार्टी विद डिफरेंस की बात करती है. कहां नैतिकता बची?”

तड़ीपार को टिकट देने से घटेगा जनाधार- अजय राय

अजय राय ने आगे कहा, ”ऐसे लोग जो किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर देते हैं ऐसे लोगों को टिकट दिया गया है जिससे साबित होता है कि बीजेपी किसान विरोधी है.” हालांकि जब बीजेपी के जनाधार को लेकर सवाल किया गया तो अजय राय ने कहा, ”जनाधार रहा होगा अब जनाधार नहीं रहेगा. जिस नेता ने और उसके बेटे ने दिनदहाड़े किसानों की हत्या कर दी, क्या उसका जनाधार रहेगा. जिसने किसान की हत्या कर दी उसे न केवल लखीमपुर खीरी में बल्कि पूरे प्रदेश और देश में जनता जवाब देगी.” अजय मिश्रा टेनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं. वह दो बार लोकसभा सांसद और यूपी की निघासन खीरी सीट से विधायक रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *