सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

शाहदरा जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम घोषित : विपिन जैन

2 मिनट पढ़ें
शाहदरा जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम घोषित : विपिन जैन

शाहदरा जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम घोषित : विपिन जैन

Advertisement

शाहदरा जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की टीम घोषित : विपिन जैन

नई दिल्ली ( सी. पी .एन.न्यूज़  ) : पूर्वी दिल्ली : भाजपा  शाहदरा जिला (अल्पसंख्यक मोर्चा) का गठन जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष विपिन जैन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सूत्र सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास को ध्यान में रखते हुए किया गया । मोर्चे की जिला टीम में मुस्लिम, जैन, सिख व ईसाई को भी दिया गया समुचित स्थान ।

उल्लेखनीय है कि मोर्चे में जहां जैन समाज से शुभम जैन महामंत्री, ललित जैन कोषाध्यक्ष, संजीव जैन पप्पू उपाध्यक्ष, विकास जैन व नरेन्द्र जैन मंत्री तथा राजीव जैन प्रवक्ता व रीता जैन को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है वही मुस्लिम समाज से मौहम्मद शमीम महामंत्री, इकराम व हाजी सलीम उपाध्यक्ष, शफाकत व फुरकान मंत्री, मुनीर अहमद आई.टी.प्रमुख तथा मोहम्मद युसुफ रोमी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है इसके अलावा सिख समाज से जसपाल सिंह खेडा को उपाध्यक्ष व ईसाई समुदाय से इमैन्युल आजाद को कार्यालय प्रभारी बनाकर अल्पसंख्यक समुदाय के सभी वर्गो का समावेश करने का प्रयास किया गया है

Advertisement

भाजपा शाहदरा जिला कार्यालय में हुई  बैठक में जिलाध्यक्ष संजय गोयल व प्रदेश अल्पसंख्यक की महामंत्री शबाना रहमान की मौजूदगी में टीम की घोषणा की गई । इस अवसर पर मोर्चे के जिला अध्यक्ष विपिन जैन सहित सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार प्रधानमंत्री जी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों व गरीब जनता के लिए रात दिन एक कर के निरन्तर विकास कार्यों को गति देने का बहुआयामी कार्य किया है ऐसे में हमारा भी दायित्व बनता है कि हम आगामी लोकसभा चुनावों में मोदी जी के हाथों को और मज़बूत करके ज्यादा से ज्यादा वोटों से भाजपा के उम्मीदवार को विजयी बनाए ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *