सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

चालीस लाख की पार्षद निधि से पांच गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया रेखा रानी ने

2 मिनट पढ़ें
चालीस लाख की पार्षद निधि से पांच गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया रेखा रानी ने

चालीस लाख की पार्षद निधि से पांच गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया रेखा रानी ने

Advertisement

चालीस लाख की पार्षद निधि से पांच गलियों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया रेखा रानी ने

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : घोंडा विधानसभा भजनपुरा वार्ड मे निगम पार्षद रेखा रानी द्वारा चालीस लाख की पार्षद निधि से पांच गलियों का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया. रेखा रानी के साथ बिजेन्द्र प्रधान, प्रेमपाल ठाकुर, रमेश प्रधान, संजय भाटी, सीटू, दर्शन सिंह, अंटू सिंह, नरेंद्र सिंह, विश्वजीत शर्मा, अशोक शर्मा, गोपाल गोस्वामी, बालकिशन शर्मा और काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी साथ रहे।

रेखा रानी ने बताया कि हमारा प्रयास है कि अपने क्षेत्र के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवा सके. इसी कड़ी मे गलियो के निर्माण का शुभारंभ नारियल तोड़कर किया गया है. ये सभी गलियां काफी जर्जर हालत मे है. और इन गलियों मे हमने लोगो से निवेदन भी किया है कि गलियों के निर्माण में सहयोग करे, सीढ़ियां तोड़े बिना नालियों का लेवल ठीक नहीं बनेगा और अगर किसी के यहां सीवर कनेक्शन नही है तो वह भी अभी करवा ले ताकि गलियां लंबे समय तक ठीक बनी रहे. और इसके अलावा हमारे वार्ड में निर्माण कार्य भी चल रहा है. 5 लाख की लागत से सात छोटी पुलिया बनाई जा रही है. समाधी पार्क मे दस लाख की लागत से हाईमास्ट लाइट्स लगवाई है, और समाधी पार्क की चारदीवारी और भराव के लिए भी बजट पास हो गया है.. हालांकि अभी बहुत कार्य बाकी है लेकिन प्रयास निरंतर जारी है…

Advertisement

प्रेमपाल ठाकुर ने कहा कि बडी खुशी की बात है कि हमारी निगम पार्षद निगम पार्षद श्रीमती रेखा रानी जी द्वारा अपने वार्ड 230 मे भजनपुरा ए  ब्लॉक की गली नंबर 2, सोम बाजार गली नंबर 37, एमसीडी प्राइमरी स्कूल वाली वाली गली 18 और 24 नंबर सी ब्लॉक गावडी एक्सटेंशन की गली का निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उद्घाटन किया. उन्होने 2012-17 के अपने कार्यकाल मे ये सभी गलियां बनवाई थी अब ये काफी जर्जर हालत में हो गई है। भजनपुरा वार्ड के विकास को आगे बढ़ाते रहने के लिए निगम पार्षद रेखा रानी  का हम बहुत-बहुत धन्यवाद करते है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *