सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

लोकसभा चुनावों में भी हराएंगे भाजपा को : अरुण तोमर

2 मिनट पढ़ें
लोकसभा चुनावों में भी हराएंगे भाजपा को : अरुण तोमर

लोकसभा चुनावों में भी हराएंगे भाजपा को : अरुण तोमर

Advertisement

लोकसभा चुनावों में भी हराएंगे भाजपा को : अरुण तोमर

* आप ने किये है जनहित में कार्य
-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली में सातों सीट जीतेगी और वो भी बड़े अंतर से | जी हां ऐसा कहना है घोंडा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री अरुण तोमर का। वीर अर्जुन ने अरुण तोमर से की ख़ास बातचीत और उनसे जाना की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी कितनी तैयार है जिस पर अरुण तोमर ने कहा की आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां पूरे जोरों शोरों से शुरू कर दी है और पार्टी ने अपने द्वारा बनाई गई रणनीति के तहत जमीनी स्तर पर कार्य करने भी शुरू कर दिए है। अरूण तोमर ने आगे कहा की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक से बढ़कर एक जनहित के कार्य किए है। अरूण तोमर ने कहा की जिस तरह से दिल्ली में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने भाजपा को हराया था ठीक उसी तरह अब बारी है की आम आदमी पार्टी भाजपा को लोकसभा चुनावों में भी शिकस्त दे।

Advertisement

अरूण तोमर ने आगे कहा की चाहे भाजपा जनता के आगे आम आदमी पार्टी की छवि को खराब करने की कितनी ही कोशिश क्यों न कर ले लेकिन शायद भाजपा यह बात भूल गई है की आम आदमी पार्टी सच्चाई व ईमानदारी की राजनीति करती है और सच्चाई व ईमानदारी से की जाने वाली राजनीति का कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता। अरूण तोमर ने आगे कहा की भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता से झूठे और खोखले वादों के अलावा कुछ भी नहीं किया है
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में अपने द्वारा किए गए कार्यों से यह बात साबित कर दी है की आम आदमी पार्टी अपने नाम की तरह ही आम आदमी की पार्टी है, जनता की पार्टी है और सदैव जनता के हित में ही सोचती है व जनता के हित में कार्य करती है। अरुण तोमर ने आगे कहा की अबकी बार के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत दिल्ली के आम आदमी की जीत होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *