सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

मोदी जी के नेतृत्व में लगेगी जीत की हैट्रिक : दीपक गाबा

3 मिनट पढ़ें
मोदी जी के नेतृत्व में लगेगी जीत की हैट्रिक : दीपक गाबा

मोदी जी के नेतृत्व में लगेगी जीत की हैट्रिक : दीपक गाबा

Advertisement

मोदी जी के नेतृत्व में लगेगी जीत की हैट्रिक : दीपक गाबा

* भाजपा ने बदली देश की सीरत और सूरत

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनाव 2024 को जीत कर भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, ऐसा कहना है शाहदरा जिला भाजपा के महामंत्री दीपक गाबा का। हमने दीपक गाबा से की बातचीत और उनसे जाना की आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से किस तरह मुकाबला करेगी जिस पर दीपक गाबा ने कहा की मुकाबला तो बहुत दूर की बात है लोकसभा चुनाव 2024 को जीत कर भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक। दीपक गाबा ने आगे कहा अपने दोनों कार्यकाल में, इन दस वर्षों में भाजपा ने देश की सीरत और सूरत दोनों को ही बदल के रख दिया है।

Advertisement

भाजपा ने देश की जनता की बेहतरी के लिए ऐसे ऐसे कार्य किए है जिसकी इस से पहले महज कल्पना ही की जा सकती थी चाहे वह धारा 370 को हटाना हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य करवाना हो। दीपक गाबा ने आगे कहा की ऐसे जनहित के कार्य करके भाजपा का कद बढ़ा है, अब भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ी हुई पार्टी बन गई है। दीपक गाबा ने आगे कहा की जहाँ एक तरह भाजपा लगातार जनहित के कार्य करती रही, एक से बढ़कर एक योजनाएं लागू करती रही वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सच्चाई भी जनता के सामने आ गई, जनता को पता लग गया की खुद को आम बताते बताते अरविंद केजरीवाल को भी सत्ता का लालच आ गया है, जनता को पता लग गया है की खुद को जनता के सामने ईमानदार बताने वाले अरविंद केजरीवाल कितने भ्रष्ट है। दीपक गाबा ने आगे बताया की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में 55 करोड़ लोगों को ₹500000 के मुफ्त इलाज की योजना से जोड़ा। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी ने 4 करोड़ 10 लाख लोगों को उनके रहने के लिए पक्के घर बना कर दिए।

दीपक गाबा ने आगे कहा की भाजपा व नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यकाल में हर वो कार्य किया है जिससे देश की जनता का विकास हो सके और इसी विकास को आगे जारी रखने के लिए जनता एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *