सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पीएम की जाति पर संग्राम: बीजेपी बोली- CM बनने से पहले OBC में हुई शामिल, राहुल गांधी ने कहा- मेरे सच पर मुहर के लिए थैंक्यू

2 मिनट पढ़ें
पीएम की जाति पर संग्राम: बीजेपी बोली- CM बनने से पहले OBC में हुई शामिल, राहुल गांधी ने कहा- मेरे सच पर मुहर के लिए थैंक्यू

पीएम की जाति पर संग्राम: बीजेपी बोली- CM बनने से पहले OBC में हुई शामिल, राहुल गांधी ने कहा- मेरे सच पर मुहर के लिए थैंक्यू

Advertisement

पीएम की जाति पर संग्राम: बीजेपी बोली- CM बनने से पहले OBC में हुई शामिल, राहुल गांधी ने कहा- मेरे सच पर मुहर के लिए थैंक्यू

Political Desk | CPN NEWS

Rahul Gandhi On PM Modi Caste: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें कागजी ओबीसी बताया. इसको लेकर राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. बीजेपी नेता जी किशन रेड्डी ने एक दस्तावेज जारी किया है, जिसमें पीएम मोदी की जाति अधिसूचित है.

दरअसल, राहुल गांधी दावा किया था कि पीएम मोदी गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे न कि OBC कास्ट में. इस समुदाय को बीजेपी ने साल 2000 में ओबीसी का टैग दिया था. उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी जनरल कास्ट में पैदा हुए थे और वह अपने पूरे जीवन में जाति जनगणना नहीं होने देंगे, क्योंकि वह ओबीसी में पैदा नहीं हुए.

राहुल गांधी के वार पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने पलटवार किया और कांग्रेस पर ओबीसी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत हो गई. उन्होंने एक बार झूठ बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म ओबीसी जाति में नहीं हुआ था.”

Advertisement

रेड्डी ने कहा, “पीएम मोदी की जाति (तेली) को 27 अक्टूबर 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था, जबकि पीएम मोदी उसके 2 साल बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बने.” इसके साथ ही उन्होंने इससे जुड़े एक गैजेट की कॉपी शेयर की.

 

इस पर राहुल गांधी ने कहा, “मोदी जी जन्म से नहीं, बल्कि कागजी OBC हैं. वह अपने जन्म के 5 दशक बाद तक OBC नहीं थे. मेरे इस सच पर मुहर लगाने के लिए बीजेपी सरकार का धन्यवाद.”

अमित मालवीय ने भी दिया जवाब
इससे पहले बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की जाति को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूरे 2 साल पहले 27 अक्टूबर, 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *