सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘हमारे नेता के यहां से चवन्नी नहीं मिली’, ED की रेड पर बोलीं AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़

2 मिनट पढ़ें
'हमारे नेता के यहां से चवन्नी नहीं मिली', ED की रेड पर बोलीं AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़

'हमारे नेता के यहां से चवन्नी नहीं मिली', ED की रेड पर बोलीं AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़

Advertisement

‘हमारे नेता के यहां से चवन्नी नहीं मिली’, ED की रेड पर बोलीं AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़

Breaking desk | CPN News

Delhi Politics News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के निजी सचिव बैभव कुमार और आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता (ND Gupta) के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले में छापेमारी की थी. इस छापेमारी को लेकर आप का कहना है कि केवल मीडिया के सामने धारणा बनाने के लिए कि सीएम के निजी सचिव के घर पर छापेमारी हुई है, इसके लिए रेड की गई थी. हमारे नेताओं के यहां से एक कौड़ी भी ईडी को नहीं मिला है. आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ (Priyanka Kakkar) ने मीडिया से बातचीत में ये बातें कहीं.

Advertisement

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “दो साल हो गए हमारे नेता के यहां से चवन्नी नहीं मिली है. जब राजनीति धारणाओं (परसेप्शन) का खेल बन जाता है और नीतियों (पॉलिसी) का नहीं तो हर कोई हारता है. बीजेपी नकारात्मक राजनीति करती है. कल भी ईडी ने सीएम के निजी सचिव वैभव कुमार, आप के कोषाध्यक्ष और सांसद एनडी गुप्ता के घर 16-18 घंटे रेड की. न कोई छानबीन की और न ही कोई पूछताछ की, केवल ईमल और तीन मोबाइल लेकर गए.”

ईडी ने किसी भी कमरे की तलाशी नहीं ली- प्रियंका कक्कड़

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने यह दावा किया कि ईडी ने यह नहीं बताया गया कि किस केस में जांच हो रही है. अब इसका जवाब जनता देगी. प्रियंका ने कहा, ”हमें ये भी नहीं पता कि कौन सी एफआईआर और ईसीआईआर थी. किस केस में जांच चल रही है. कोई पूछताछ नहीं हुई, किसी कमरे की जांच नहीं हुई. केवल 16-18 घंटे बैठे रहे ताकि मीडिया में दिखा सकें कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के घर रेड पड़ी है. ई़डी का यही काम रह गया कि दो साल में एक चवन्नी नहीं निकाल पा रहे, ये शराब घोटाला झूठा है. यह कुछ है ही नहीं.” बता दें कि शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को भी प्रवर्तन निदेशालय ने कई बार समन जारी किया है लेकिन अभी तक वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *