सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

सड़क पर फैले कूडे व गंदगी से जहांगीरपुरी वासियों का जीना दूभर : हरी किशन जिंदल

3 मिनट पढ़ें
सड़क पर फैले कूडे व गंदगी से जहांगीरपुरी वासियों का जीना दूभर : हरी किशन जिंदल

सड़क पर फैले कूडे व गंदगी से जहांगीरपुरी वासियों का जीना दूभर : हरी किशन जिंदल

Advertisement

सड़क पर फैले कूडे व गंदगी से जहांगीरपुरी वासियों का जीना दूभर : हरी किशन जिंदल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) :  नेता पुर्व जिलाध्यक्ष हरी किशन जिन्दल ने बताया कि जहांगीरपुरी रेड लाइट टी पॉइंट से अंदर जाने वाले 80 फुटा मेन रोड पर कई जगह पीडब्ल्यूडी का नाला चोक पड़ा हुआ है उसकी सफाई समय से नही होती है, नाले का गंदा पानी सडक पर बहता रहता है, पी डब्लू डी अधिकारियों द्धारा जगह जगह नाले में से कूडा निकालकर कूड़ा सड़क पर फैला दिया गया है, उससे उठने वाली सडांध और भयंकर बदबू के कारण आस-पास से गुजरने वाले लोगों का बुरा हाल है और स्थानीय लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है और उनका जीना दूभर हो गया है |

जहांगीरपुरी मेन रोड मेट्रो स्टेशन से लेकर बाबू जगजीवन राम हास्पिटल, थाने व प्रयास तक के रोड पर अतिक्रमण व गंदगी के कारण बुरा हाल है, स्टेटबैंक के दोनो तरफ मेन रोड पर नाला ओवरफ्लो हो रहा है और मंगल बाजार रोड पर व H ब्लाक, शाह आलम बंध पर गंदगी से लोगो का बुरा हाल है, और मेन जी.टी रोड पर रामगढ की तरफ PWD द्धारा नाला बनाया गया है लेकिन उसमे पानी की निकासी की समस्या ज्यौ की त्यौ है, जरा सी बारिश में नाला भर जाता है, इसके अलावा गायों के मालिक इनको सडकों पर सुबह छोड देते है, सारा दिन यह आवारा पशु सडकों पर घूमते रहते है जिसकी वजह से रोजाना रोड एक्सीडेंट हो रहे हैं जिससे लोगों की जान पर खतरा बना रहता है, गायें कूडा औरप्लास्टिक पन्नी खाती है और गंदगी फैलाती है, स्थानीय विधायक व कोई अधिकारी सुनने को तैयार नही है वह आपस में नूरा कुश्ती करते है, आम जनता की परेशानी की कोई सुध नही लेता है |

Advertisement

श्री जिन्दल ने संबंधित अधिकारियों को कई बार सड़क पर फैले कूडे, नाले में भरी गंदगी और रोड के ऊपर गंदा और बदबूदार पानी बहने की शिकायत की थी, लेकिन उसपर कोई कार्यवाई नही हुई, जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुए है, नाला भरा हुआ है व रोड के ऊपर गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है | श्री जिन्दल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री श्रीमती आतिशी से कई बार से मांग की है कि गंदगी की तुरंत सफाई करवा कर इसे ठीक किया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है,श्री जिन्दल ने दिल्ली के उपराज्यपाल से पत्र लिखकर मांग की है कि गंदगी की तुरंत सफाई करवा कर इसे ठीक किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी नहीं हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *