सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली के इन इलाकों में इतने घंटो तक नहीं आएगा पानी, ये है वजह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के इन इलाकों में इतने घंटो तक नहीं आएगा पानी, ये है वजह

दिल्ली में 29 से 30 जनवरी के बीच कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. ऐसे में पानी का भंडारण कर होने वाली असुविधाओं से बचा जा सकता है.

दिल्ली के केवल पार्क में अरिहंत मार्ग पर DMRC द्वारा 100 एमएम रेडीयस वाले पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन कार्य के लिए 16 घंटों के शटडाउन की आवश्यकता है. जिसे देखते हुए 29 जनवरी से 30 जनवरी के बीच कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. ऐसे में पानी का भंडारण कर के उस दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दोनों ही दिन टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी.

दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इंटरकनेक्शन कार्य की वजह से 29 जनवरी की सुबह 10 बजे से देर रात 2 बजे तक जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी. जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें केवल पार्क, केवल पार्क एक्सटेंशन, आदर्श नगर, मजलिस पार्क, इंदिरा नगर, मूलचंद कॉलोनी, आजादपुर गांव, एमसीडी कॉलोनी, आजादपुर, रामेश्वर नगर, सूरज नगर, मॉडल टाउन के आर एंड एम ब्लॉक, मॉडल टाउन 1,2,3, मलिकपुर गांव, पीसीआर कॉलोनी मॉडल टाउन, और पंचवटी आदि इलाके शामिल हैं.

ऐसे बचें पानी की किल्लत से

Advertisement

ऐसे में जल बोर्ड ने लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए पहले ही इसकी सूचना दे दी है, जिससे लोग उपयुक्त मात्रा में पानी का भंडारण कर पानी की किल्लत से बच सकें. हालांकि, इस दौरान पानी की मांग होने पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी. इसके बावजूद पानी की किल्लत होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर पर दिल्ली जल बोर्ड को कॉल कर टैंकर मंगवा सकते हैं. डीजेबी के अधिकारियों के मुताबिक किसी भी इलाके में लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना होगा. आपात में कॉल आते ही पानी की आपूर्ति की जाएगी.

पानी का टैंकर मंगाने के लिए करें इन नंबरों पर संपर्क

पानी के टैंकर को मंगवाने के लिये उपभोक्ता DJB के आपातकालीन फोन नंबर 1916 23527679. 23538495, 23634469 (केंद्रीय नियंत्रण कक्ष), 7905708890 (केवल पार्क), 9650488550 (बुराडी) पर संपर्क कर सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *