सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

समाधी पार्क में दस लाख की लागत से लगाई गई हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया रेखा रानी नें

3 मिनट पढ़ें
समाधी पार्क में दस लाख की लागत से लगाई गई हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया रेखा रानी नें

समाधी पार्क में दस लाख की लागत से लगाई गई हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया रेखा रानी नें

Advertisement

समाधी पार्क में दस लाख की लागत से लगाई गई हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया रेखा रानी नें

 * पार्क के विकास के भी दिए निर्देश

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घौण्डा विधानसभा भजनपुरा वार्ड में पुराना गढी मेंडू गांव स्थित समाधी पार्क में लगभग दस लाख की लागत से निगम द्वारा लगाई गई हाईमास्ट लाइटों का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सभी गणमान्य क्षेत्रीय लोग और विशेष रूप से दिल्ली नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर श्री अमित शर्मा जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम मे दीपक गुरुजी, अतरसिहं मान, ओमबीर प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, वार्ड अध्यक्ष प्रेमपाल ठाकुर, सुशील भारद्वाज, पुष्पेंद्र नागर, राजू, देविन्दर, पवन, देव, चंदन, नीरज भाटी, आकाश, नितिन शर्मा, शिखा, बबीता, ऊषा और कबड्डी खेलने वाली लडकियो की पूरी टीम और नगर निगम के संबंधित अधिकारीगण भी मौजूद रहे। अतिरिक्त आयुक्त अमित कुमार शर्मा जी का गुलदस्ता भेंट कर, माला व शाल पहनाकर स्वागत किया गया। नारियल तोड़कर सभी ने मिलकर लाइटो को चालू किया।

Advertisement

निगम पार्षद रेखा रानी ने बताया कि इस पार्क मे, 1997 में लुडलो कैसल स्कूल की बस यमुना में गिरने से हुए भयानक हादसे मे मारे गए बच्चों की समाधी स्थल बना हुआ है। इसलिए भावनात्मक रूप से भी लोग यहां से जुडे हुए है। भजनपुरा वार्ड काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है, सैकड़ों लोग सुबह शाम वहां  घूमने, योग करने आते है। और बच्चे यहाँ कबड्डी, वॉलीबॉल आदि खेलते है। पार्क में कई साल से बिल्कुल अंधेरा रहता है। करीब दस साल पहले हमने एक हाईमास्ट लाइट श्री जेपी अग्रवाल जी के सांसद निधि से लगवाई थी, जो कई साल से खराब होने की वजह से यहां पूरे पार्क मे अंधेरा रहता था। अब 8 लाइटे लगाने से यहां काफी अच्छी रोशनी रहेगी और यहां आने वाले लोगो को सुविधा होगी।

रेखा रानी और उपस्थित लोगो ने अतिरिक्त आयुक्त अमित शर्मा जी को बताया कि डीडीए से अभी निगम को मिले इस पार्क की व्यवस्था बेहद बदहाल स्थिति में है। पार्क मे पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, चारदीवारी टूटी हुई है, फुटपाथ भी नही है और पार्क रोड से नीचा पड गया है, इसलिए मिट्टी का भराव भी होना है। अमित शर्मा जी ने बिजली विभाग के जेई दीपक कुमार और उद्यान विभाग के  घनश्याम सिंह को निर्देश दिए कि पार्क में जल्द से पानी की मोटर लगवाई जाए। और बताया कि निगम पार्षद के प्रयास से पार्क मे भराव व चारदीवारी की फाइल संबंधित विभाग मे चल रही है। और आज यहां की स्थिति का जायजा लेने के बाद हम दिल्ली नगर निगम के द्वारा पार्क के सभी कामों को जल्द से जल्द करवाने की कोशिश करेंगे। और निगम द्वारा इसे एक मॉडल पार्क के रूप मे विकसित किया जाएगा। आखिर मे यहां लगे तिरंगे के नीचे खड़े होकर सभी ने राष्ट्रगान गाया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *