सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लवली पूर्वी दिल्ली से तो अलका लांबा लड़ सकती हैं चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव

3 मिनट पढ़ें
लवली पूर्वी दिल्ली से तो अलका लांबा लड़ सकती हैं चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव

लवली पूर्वी दिल्ली से तो अलका लांबा लड़ सकती हैं चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव

Advertisement

लवली पूर्वी दिल्ली से तो अलका लांबा लड़ सकती हैं चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव

* संदीप दीक्षित और जे.पी.अग्रवाल भी हैं मजबूत दावेदार
* कांग्रेस अध्यक्ष तीन को करेंगे पूर्वी दिल्ली में जनसभा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,अब लगभग यह तय हो चुका है राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी मिलकर चुनावी जंग में होंगी | हालांकि यह अभी घोषित नहीं किया गया है कांग्रेस कितनी तो आम आदमी पार्टी कितनी सीटें लड़ेगी लेकिन कयास लगाये जा रहे हैं कांग्रेस तीन तो आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगी | और यदि कांग्रेस चार पर अडती है तो उसे आम आदमी पार्टी को गुजरात में तीन से चार सीटें देनी होंगी | और
ऐसा करने में कांग्रेस के सामने कोई खास दिक्कत भीं नहीं होनी चाहिए | क्योंकि कांग्रेस के पास गुजरात में कुछ खोने को नहीं है जबकि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल के सहयोग से कुछ प्राप्ति की उम्मीद जरुर है |

Advertisement

आज हम केवल चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली की बात करेंगें | माना जा रहा है यमुनापार की दो सीटों में से एक पर कांग्रेस जंग में कूदेगी तो दूसरी सीट से आम आदमी पार्टी | और इसी तरह से उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक में से दोनों पार्टियों में बंटवारे की सम्भावना है | जहां तक पूर्वी दिल्ली का सवाल है दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द्र सिंह लवली पिछला चुनाव इसी क्षेत्र से लड़े थे | कांग्रेस इसी क्षेत्र के तहत तीन फरवरी को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे की बड़ी सभा करने जा रही है | जिसकी जमीनी स्तर पर पार्टी नें तैयारी भी शुरू कर दी है | कांग्रेस नें विधानसभा स्तर पर रैली की कामयाबी के लिए कोरडीनेटर भी बना दिए है | ऐसे में कयास लगाया जा रहा है लवली इसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं | हालांकि उनके समर्थकों का दबाव उनपर उत्तर पूर्वी दिल्ली ही लड़ने का है | लेकिन ये समीकरण गठ्बन्धन के तहत ही बनने है |

पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी एक बार फिर से हाथ आजमाना चाहते हैं | जहां तक चांदनी चौक का सवाल है पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा का नम्बर लग सकता है | अलका को पार्टी हाई कमान की पसंद बताया जा रहा है जबकि यहाँ से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल भी लड़ने के इच्छुक हैं | सही तस्वीर गठ्बन्धन और सीटों के बंटवारे के बाद ही सामने आएगी | आज बस इतना है …..

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *