सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आबो-हवा भी खराब

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आबो-हवा भी खराब

दिल्ली में भीषण सर्दी पड़ रही है. वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन में दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण सर्दी पड़ रही है. साथ ही में कोहरे का कहर भी जारी है. इस भीषण सर्दी के चलते गरीब और फूटपाथ पर रहने वाले लोग मजबूरी में नाइट शेल्टर में रह रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को भी घने कोहरे की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसका अलावा भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश 18 डिग्री और छह डिग्री के आस-पास रह सकता है.

इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के पंजाबी बाग (Punjabi Bagh) का एक्यूआई 256 दर्ज किया गया. वहीं आनंद विहार (Anand Vihar) की वायु गुणवत्ता भी खरब रही. यहां का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया. आरके पुरम (Rama Krishna Puram) की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई. यहां का एक्यूआई 193 दर्ज किया गया. मुंडका की वायु गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई. यहां का एक्यूआई 246 दर्ज किया गया.

Advertisement

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब

बता दें दिल्ली में गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *