सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

 ‘RJD के साथ कांग्रेस और वामपंथी…’, I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग के पेंच पर विजय चौधरी बहुत कुछ बोल गए

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 ‘RJD के साथ कांग्रेस और वामपंथी…’, I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग के पेंच पर विजय चौधरी बहुत कुछ बोल गए

‘इंडिया’ गठबंधन में जेडीयू की नाराजगी की बात सामने आ रही थी. वहीं, इस मुद्दे पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को खुलकर बात कही.

बिहार की राजनीति में इन दिनों खूब कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, वित्त मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) ने मंगलवार को कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन (I.N.D.I.A Alliance) में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि नाराज कौन है? ये आप लोग से ही पता चलता है. हमारी पार्टी में न कोई नाराज है न किसी तकलीफ में है. चीजें जल्दी तय हो ये अच्छी बात होती है. सीट शेयरिंग जल्दी होता तो अच्छा होता. सब लोग लगे हैं, हमारे गठबंधन में कोई नाराज नहीं है. हमारे गठबंधन का स्वरूप अलग है, आरजेडी के साथ कांग्रेस और वामपंथी के साथ समझौता था वो पहले से साथ हैं. उन लोग का हो गया होगा. हमारी पार्टी अभी कर्पूरी जी के कार्यक्रम की तैयारी कर रही है.

जेडीयू द्वारा 17 सीटों की मांग वाली चर्चा पर उन्होंने कहा कि ये प्रेस के साथ शेयर नहीं किया जा सकता है.

जेडीयू किसी पद की आकांक्षी नहीं है- विजय चौधरी

Advertisement

भाई वीरेंद्र के बयान पर विजय चौधरी ने कहा कि हमारा गठबंधन सब के साथ है. लालू जी की पार्टी के साथ हमारा गठबंधन हुआ है. संयोजक के पद पर छिड़ी बहस पर उन्होंने कहा कि हमारी बात आप गंभीरता से नहीं लेते हैं. हम लोग को शुरू से कह रहे हैं हमें कोई पद नहीं चाहिए. जेडीयू किसी पद की आकांक्षी नहीं है. नीतीश जी की भूमिका ‘इंडिया’ गठबंधन में क्या है वो पूरे देश के लोग जानते हैं. उन्ही के द्वारा इसकी शुरुआत हुई है. इतने के बाद उनकी भूमिका क्या जानना? हर आदमी इनकी भूमिका जानता है.

राम मंदिर के निमंत्रण पर बोले वित्त मंत्री

वहीं, राम मंदिर जाने के लिए निमंत्रण पर वित्त मंत्री ने कहा कि हमें सूचना नहीं है कि आमंत्रण आया है कि नहीं? मुझे नहीं आया है. मंदिर बना है वहां किसी को जाने से रोका है क्या? राम मंदिर अभी ही जाना जरूरी थोड़ी है. राम मंदिर मेरे आवास पर भी है आप आइए आपलोग को राम जी से मिलवा देंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *