सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दुनियाभर में बजा ‘गुंटूर कारम’ का डंका, ‘हनुमान’-‘कैप्टन मिलर’ को पीछे छोड़ फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दुनियाभर में बजा ‘गुंटूर कारम’ का डंका, ‘हनुमान’-‘कैप्टन मिलर’ को पीछे छोड़ फिल्म ने किया धांसू कलेक्शन

सुपरस्टार महेश बाबू की ‘गुंटूर कारम’ ने रिलीज होते ही पहले दिन दुनियाभर में तहलका मचा दिया है. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर धांसू कलेक्शन के साथ इतिहास रच दिया है.

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की मच अवेटेड फिल्म ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Kaaram) रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इस मूवी को ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है. कमाई के मामले में महेश बाबू की फिल्म ने तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ (Hanuman) और धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ (Captain Miller) को भी पीछे छोड़ दिया है.

दुनियाभर में बजा ‘गुंटूर कारम’ का डंका

Advertisement

महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ 12 जनवरी को रिलीज हुई है और इसने पहले दिन दुनियाभर में छप्परफाड़ कमाई कर ली है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, ‘गुंटूर कारम’ का दुनियाभर में 82.08 करोड़ रुपये से खाता खुला है. वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धांसू कलेक्शन करने के मामले में ‘गुंटूर कारम’ तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ और धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ से बहुत आगे निकल गई है.

‘गुंटूर कारम’ ने तोड़ा ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड

महेश बाबू (Mahesh Babu) की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ (Guntur Kaaram) ने भारत में सभी भाषाओं में 41.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने पहले दिन ‘गदर 2’ (Gadar 2) की कमाई का रिकॉर्ड दिया है. पिछले साल रिलीज हुई सनी देओल (Sunny Deol) की इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 40.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *