सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वर्ल्ड लेवल की बात करते हैं सफाई में रैंकिंग मिली नब्बे वीं : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
वर्ल्ड लेवल की बात करते हैं सफाई में रैंकिंग मिली नब्बे वीं : दीपक गाबा

वर्ल्ड लेवल की बात करते हैं सफाई में रैंकिंग मिली नब्बे वीं : दीपक गाबा

Advertisement

वर्ल्ड लेवल की बात करते हैं सफाई में रैंकिंग मिली नब्बे वीं : दीपक गाबा

      * भ्रष्टाचार में लगे रहे ,नहीं दिया ध्यान

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : हर मामले में खुद की योजनाओं को वर्ल्ड लेवल की बताने वाली आम आदमी सरकार की पोल रोजाना खुलती जा रही है | ताजा मामला स्वच्छता सर्वेक्षण में दिल्ली नगर निगम की रैंकिंग बेहद शर्मनाक नब्बे वें नम्बर पर रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री दीपक गाबा का | दीपक गाबा कहते हैं इसके लिए दिल्ली की सरकार तथा आम आदमी शासित दिल्ली नगर निगम ही जिम्मेदार है  | दीपक गाबा कहते है दिल्ली सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मंत्रियों साथ-साथ इस पार्टी में  निगम के कर्णधार अपनी  पार्टी के दूसरे राज्यों में विस्तार में लगे रहते हैं उन्हें दिल्ली के विकास से कुछ लेना देना नहीं है सर्वेक्षण नें उनकी कलई खोल दी है जिस दिल्ली को वे वर्ल्ड लेवल की बताते नहीं थकते उसकी सफाई तो ठीक से करा नहीं सकते और कुछ काम तो क्या करायेगें |

Advertisement

दीपक गाबा कहते हैं आम आदमी पार्टी नें अपने चुनाव में दिल्ली को कूड़ा मुक्त शहर बनाने तथा दिल्ली से कूड़े के पहाड़ों को हटवाने का वायदा किया था लेकिन ना तो दिल्ली साफ़ हुई और ना ही डेढ़ साल में दिल्ली से कूड़े के पहाड़ों को ही हटवाया गया | यदि ऐसा किया होता तो आज सर्वेक्षण में इतनी निराशाजनक हालत नहीं होती | दीपक गाबा कहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार केवल आरोप प्रत्यारोप की राजनीती करती है उसे दिल्ली की समस्याओं से कुछ लेना देना नहीं  है | उनकी हालत यह है यदि कुछ केंद्र सरकार नें अच्छा कर दिया तो झूठा श्रेय लेते हुए कह देते हैं हमने कर दिया और यदि कुछ नहीं हुआ तो रटा -रटाया आरोप कि केंद्र सरकार नें हमें यह काम नहीं करने दिया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *