सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

राम मंदिर पर कांग्रेस के फैसले से अलग राह चलेंगे अजय राय? जाएंगे अयोध्या, किया ये एलान

2 मिनट पढ़ें

राम मंदिर पर कांग्रेस के फैसले से अलग राह चलेंगे अजय राय? जाएंगे अयोध्या, किया ये एलान

कांग्रेस हाईकमान ने फैसला किया है कि वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएंगे. इस बीच कांग्रेस की यूपी इकाई के चीफ अजय राय ने बड़ा एलान किया है.

कांग्रेस हाईकमान ने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में न जाने का फैसला किया है. इस आशय की जानकारी पार्टी नेता जयराम रमेश ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी. इस बीच कांग्रेस की यूपी इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने अलग रुख अख्तियार किया है. कांग्रेस नेता ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा कि 15 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम का दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि सबसे पहले सरयू में स्नान करके विधि विधान से पूजा करेंगे. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता भी दर्शन पूजन में शामिल होंगे.

हालांकि अजय राय अयोध्या राम मंदिर दर्शन मामले में हाई कमान के निर्णय को लेकर बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर्व पर अयोध्या में दर्शन पूजन होगा.

कांग्रेस ने जारी किया ये बयान

कांग्रेस में संचार मामलों के महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर कहा- पिछले महीने, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण मिला.

रमेश की ओर से जारी बयान में कहा गया- भगवान राम की पूजा-अर्चना करोड़ों भारतीय करते हैं. धर्म मनुष्य का व्यक्तिगत विषय होता आया है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है. स्पष्ट है कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है.

बयान में कहा गया- 2019 के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए एवं लोगों की आस्था के सम्मान में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी एवं अधीर रंजन चौधरी भाजपा और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *