सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली 360 खाप ने राजा नाहर सिंह को दी श्रद्धांजलि, प्रेरणास्थल बने ढांसा स्टैंड, मुगलों के नाम वाले सड़कों के बदले जाएं नाम 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली 360 खाप ने राजा नाहर सिंह को दी श्रद्धांजलि, प्रेरणास्थल बने ढांसा स्टैंड, मुगलों के नाम वाले सड़कों के बदले जाएं नाम 

पालम 360 खाप (Palam 360 Khap) के प्रमुख सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा राजा नाहर सिंह के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता. ढांसा बस स्टैंड पार्क में लगेगी राजा नाहर सिंह कि मूर्ति.

देश की आजादी की लड़ाई में साल 1857 की क्रांति में शहीद हुए राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर नाहरगढ उत्थान संघ के लोगों ने नजफगढ ढांसा मेट्रो स्टेशन पर हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. इसमें सैंकड़ों क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पालम 360 खाप के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी ने की. इस दौरान सभी ने मिलकर राजा नाहर सिंह के बलिदान दिवस पर ढांसा स्टैंड पर स्थित पार्क को अमर शहीद राजा नाहर सिंह प्रेरणास्थल के रूप में विकसित करने का सकंल्प लिया.

पालम 360 खाप के प्रमुख सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा राजा नाहर सिंह के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता. जल्द से जल्द राजा नाहर सिंह कि मूर्ति यहां पर लगेगी. इसके लिए चाहे जो करना पड़े दिल्ली के 360 के लोगों ने इस दिल्ली को सुरक्षित रखने में बड़ा योगदान दिया है. मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. अंग्रेजों के खिलााफ लड़ाई लड़ी. काफी संख्या में हमारे लोग शहीद हुए. हमारा दुर्भाग्य है कि आज उन्हीं लोगों को भुला दिया गया है. दिल्ली सरकार से मांग है कि मुगलों के नाम से जितनी भी सड़के हैं, उनका नाम बदलकर हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों सामाजिक त्नेताओं के नाम पर रखा जाए.

सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार 

Advertisement

नाहरगढ उत्थान संघ के अध्यक्ष अनिल डागर ने कहा कि उनका संगठन राजा नाहर सिंह के सम्मान की लड़ाई पिछले 8 सालों से लड़ रहा है. अभी तक कहीं से भी कोई ठोस मदद नहीं मिली। नजफगढ़ का नाम अमर शहीद राजा नाहर सिंह के नाम पर बदलकर नाहरगढ करने की हमारी बहुत पुरानी मांग है. उन्होंने कहा कि हम इस सम्मान की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है

खाप पंचायतें समाज का आधार 

स्थानीय पार्षद अमित खरखड़ी ने कहा कि राजा नाहर सिंह के बलिदान के साथ इतिहास ने न्याय नहीं किया. उनको व उनके सेनापतियों के बलिदान को हरसंभव सम्मान दिलाने के लिए जो भी करना पड़े वो पीछे नहीं हटेंगे. इस स्थान को अमर शहीद राजा नाहर सिंह प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हर तरीके से सहयोग करेंगे. पूर्व मेयर व निगम पार्षद कमलजीत सहरावत ने कहा कि समाज की इस लड़ाई में वो पूर्ण रूप से साथ हैं. प्रधान सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि खाप पंचायतें समाज का आधार रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *