सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

अब नहीं होगी राम मंदिर पर राजनीति! पप्पू यादव ने दिया बड़ा मैसेज, बताया कौन है उनका भगवान

3 मिनट पढ़ें

अब नहीं होगी राम मंदिर पर राजनीति! पप्पू यादव ने दिया बड़ा मैसेज, बताया कौन है उनका भगवान

पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ दस सूत्री मांगों को लेकर कला भवन परिसर में महाधरना दिया. मंगलवार को मधेपुरा में उनका यह कार्यक्रम था.

अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर खूब राजनीति भी हो रही है, लेकिन जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) का अयोध्या को लेकर कही गई बात विवादित बयान देने वालों के लिए बड़ा संदेश है. पप्पू यादव ने कहा कि ये सब चीज मेरे एजेंडे में नहीं है. अयोध्या मेरे दिल में है. भगवान मेरे दिल में हैं. गरीब को हम भगवान मानते हैं. जनता को भगवान मानते हैं और किसी को भगवान नहीं मानते हैं.

पप्पू यादव मंगलवार (09 जनवरी) को मधेपुरा में थे. पप्पू यादव के आह्वान पर कोसी, सीमांचल व मिथलांचल को विशेष दर्जा देने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कला भवन परिसर में महाधरना दिया. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि बिहार का बंटवारा हो. किन लोगों ने किया है? आज बिहार गरीब क्यों है? लालू-नीतीश पर हमला करते हुए कहा, आप 20 साल रहे, 15 साल रहे और 60 प्रतिशत शिक्षा दर नहीं है तो इसके जिम्मेदार कौन हैं? बिहारी बाहर में पिटाई खा रहे हैं तो इसका दोषी कौन है.

‘…तो छोड़ दूंगा राजनीति’

धरना पर बैठे पप्पू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा. कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि आप सरकार बनाइए हम आपको विशेष राज्य का दर्जा देंगे. मैं चैलेंज देता हूं कि अगर गांधी मैदान में यह शब्द उन्होंने न उठाया हो तो या तो नरेंद्र मोदी इस्तीफा दे दें या हम राजनीति छोड़ दें.

‘मुद्दों से समझौता नहीं होगा’

पीएम मोदी पर हमला करते हुए जाप सुप्रीमो ने आगे कहा कि बिहार में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को कहा था कि शुरू करेंगे, लेकिन सारा चीनी मिल बिक गया. सहरसा एम्स, पूर्णिय उप राजधानी, भागलपुर एयरपोर्ट ये सब जो मुद्दे हैं इसके बारे में सोचिए न. आज तक हाईडेम का निर्माण क्यों नहीं हुआ? हम आर पार की लड़ाई लड़ेंगे. विशेष राज्य लेकर रहेंगे. कोसी सीमांचल के जो मुद्दे हैं उसमें कोई समझौता नहीं होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *