सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दिल्ली में कब खुलेंगे नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के स्कूल? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में कब खुलेंगे नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के स्कूल? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने छोटे बच्चों के लिए आज से 12 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. इस दौरान स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लासेज का संचालन किया जाएगा.

राजधानी दिल्ली में लगातार सर्दी का सितम जारी है और पारा सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक नीचे रह रहा है. इस कंपकंपाती ठंड की वजह से सामान्य जन-जीवन पर काफी असर पड़ रहा है और लोग ज्यादातर अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आ रहे हैं. अगले एक-दो दिनों में बारिश की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और भी बढ़ेगी. ठंड और कोहरे के कहर छोटे बच्चों पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने छोटे बच्चों के लिए आज से 12 जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. हालांकि, इस दौरान स्कूलों द्वारा ऑनलाइन क्लासेज का संचालन किया जाएगा. शिक्षा निदेशालय के इस आदेश के बाद अब 15 जनवरी से स्कूल खुलेंगे, क्योंकि 13 और 14 जनवरी को शनिवार और रविवार पड़ रहा है. वहीं छठी से लेकर 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आज से स्कूलों को खोल दिया गया है.

पांचवी तक के स्कूलों को 12 तक बंद रखने का आदेश

शनिवार को दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों की सभी क्लासों के लिए विंटर वेकेशन तीन दिन के लिए बढ़ाने का आदेश जारी किया था, हालांकि इसे घंटे भर के भीतर ही वापस ले लिया गया. जिसके बाद कल रविवार को एजुकेशन डायरेक्टर भूपेश शर्मा ने आदेश जारी कर कहा कि नर्सरी से 5वीं तक के लिए सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों को 12 जनवरी तक के लिए ऑनलाइन मोड पर चलाने को कहा गया है. जबकि क्लास छठी से 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ-साथ सभी टीचर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए सभी स्कूल पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सोमवार से खुलेंगे.

Advertisement

अभिभावक कर रहें छुट्टी बढ़ने की मांग

हालांकि, शिक्षा निदेशालय के छठी तक के बच्चों के लिए स्कूलों को बंद करने के आदेश को लेकर अभिभावकों में थोड़ी नाराजगी भी देखने को मिली. अभिभावकों का कहना है कि क्लास 6 से 12वी के लिए स्कूल खोलने का मतलब समझ से परे है. सर्दी सबके लिए है. बच्चों के लिए मुश्किल यह है कि उन्हें सुबह 8 बजे के स्कूल के लिए 6:30-7:30 तक घर से बाहर निकलना होता है. बच्चे बीमार हो रहे है, उन्हें सर्दी-खांसी हो रही है ऐसे में वो क्या पढ़ाई कर लेंगे? ज्यादातर अभिभावकों का कहना है कि सभी क्लासों के लिए एक हफ्ते की छुट्टी बढ़ानी चाहिए थी.

9 और 10 जनवरी को बारिश की संभावना

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पिछले कई दिनों से जारी है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री के आसपास है. शीतलहर और घने कोहरे की वजह से एक्यूआई भी दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हो रहा है. फिलहाल अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद भी कम है. आईएमडी के मुताबिक 9 और 10 जनवरी को दिल्ली में बारिश की भी संभावना है. इसे देखते हुए प्राइमरी स्कूली की छुट्टियां 12 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है. उससे अपर क्लास की कक्षाएं आज से खुल गयी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *