सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Salman Khan के पनवेल फॉर्म हाउस में दो लोगों ने की जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से फर्जी आई कार्ड बरामद

3 मिनट पढ़ें

Salman Khan के पनवेल फॉर्म हाउस में दो लोगों ने की जबरन घुसने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से फर्जी आई कार्ड बरामद

सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. एक्टर के पनवेल स्थित फॉर्म हाउस में दो अनजान लोगों ने घुसने की कोशिश की. हालांक सिक्योरिटी गार्ड्स ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को पिछले साल कईं बार लॉरेंस गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी में काफी इजाफा किया गया था. उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी भी दी गई है. इन सबके बीच बड़ी खबर आ रही है कि सलमान खान के पनवेल के फार्म हाउस पर दो संदिग्ध लोगो ने जबरन घुसने की कोशिश की है. हालांकि दोनों आरोपी फार्म हाउस में घुस पाते उससे पहले ही सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस को दोनों आरिपियों के पास से मिले फर्जी आईडी कार्ड

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सलमान खान के फॉर्म हाउस के तार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी. पुलिस ने ये भी बताया कि जिस समय आरोपियों ने सलमान खान के पनवेल के फॉर्म हाउस में घुसने की कोशिश की उस दौरान एक्टर वहां मौजूद नहीं थे. फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.दोनो की गतिविधियां संदिग्ध हैं लेकिन पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है. वहीं पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से फर्जी ID कार्ड भी मिले हैं हालांकि उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कईं धाराओं में किया केस दर्ज

पुलिस ने बताया आरोपियों के नाम अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक हैं. पूछताछ के दौरान दोनों के पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी मिली है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और सलमान खान के फॉर्म हाउस में घुसने के उनके मनसूबे का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इन सबके बीच पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड मिलने के चलते दोनों के खिलाफ कईं धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया है. फिलहाल मामला गंभीर है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *