सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भारत के समर्थन में आया बांग्लादेश, पीएम शेख हसीना ने मालदीव को लेकर कह दी ये बड़ी बात

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के समर्थन में आया बांग्लादेश, पीएम शेख हसीना ने मालदीव को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Maldives Leaders Remarks On PM Modi: मालदीव के नेताओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर द्वीप राष्ट्र चौतरफा घिर गया है. जहां टिप्पणी करने वाले नेताओं की देश के भीतर निंदा हो रही है. वहीं, दूसरे देश भी इसकी आलोचना कर रहे है. इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत का समर्थन किया है.

उन्होंने कहा, ” भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है. उसने हमेशा हमारा समर्थन किया है. उसने हमारे लिब्रेशन आंदोलन के दौरा भी हमारा साथ दिया. जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया था तो उन्होंने हमें आश्रय दिया. हमारी शुभकामनाएं भारत के लोगों के साथ हैं.”

‘भारत से माफी मांगे मालदीव सरकार’

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मालदीव की सांसद ईवा अबदुल्ला ने कहा कि सरकार ने अपने मंत्रियों की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है, लेकिन मालदीव की सरकार को भारतीय लोगों से औपचारिक से माफी मांगनी चाहिए.”

Advertisement

उन्होंने कहा, ”मंत्री की टिप्पणी बेहद शर्मनाक, नस्लवादी और बर्दाश्त के बाहर है. मंत्री के शब्द मालदीव के लोगों की राय से बिल्कुल अलग हैं. हम अच्छी तरह जानते हैं कि मालदीव भारत पर कितना निर्भर है. जब भी हमें जरूरत पड़ी है, भारत हमेशा सबसे आगे रहा है.”

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी निंदा की

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी मालदीव के मंत्री की अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की. उन्होंने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से सरकार को इस तरह की टिप्पणियों से दूर रखने का आग्रह किया. नशीद ने मुइज्जू से भारत को यह आश्वासन देने के लिए कहा कि इन टिप्पणियों का सरकार का कोई संबंध नहीं है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *