सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

औधोगिक हब बनने से मिलेगा लाखों लोगों को रोजगार : श्री दत्त शर्मा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

औधोगिक हब बनने से मिलेगा लाखों लोगों को रोजगार : श्री दत्त शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) दिल्ली सरकार राजधानी दिल्ली के रानीखेड़ा क्षेत्र में औधोगिक हब बनाने जा रही है | करीब 147 एकड़ में बनने वाले इस हब से ना केवल औद्योगिक घरानों  को राहत मिलेगी बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के भी नये अवसर मिलेगें | यह कहना है घोंडा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा का | श्री दत्त शर्मा कहते हैं दिल्ली सरकार की यह महत्वपूर्ण योजना कई सालों से लटकी थी लेकिन मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल नें इस योजना को मंजूरी दे एक बड़ा निर्णय दिल्ली की जनता के हित में लिया है | श्री दत्त शर्मा कहते हैं औधोगिक हब बनाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण से जमीन ली जा रही है |

यह हब पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होगा | और यहाँ आई.टी.तथा रीसर्च जैसी सर्विस इंडस्ट्री स्थापित की जायेगीं | यहाँ पर कई बहुमंजिला ईमारत बनाने की योजना है | उद्योग लगाने के लिए सरकार रियायती डॉ पर लोगो को जमीन उपलब्ध कराएगी इसके विकसित होने पर जहां हजारों उधमियों को फायदा होगा साथ ही लाखों लोगो को रोजगार भी मिलेगा |

Advertisement

श्री दत्त शर्मा कहते हैं इस हब में वे तमाम सुविधाएं होंगी जो औधोगिक हब में होनी चाहिए | इस हब में दिल्ली तथा दिल्ली के बाहर के लोग भी रियायती जमीन ले सकेंगे | यह औधोगिक हब पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होगा लिहाजा ऐसे ही  उद्योग के लिए जमीन का आवंटन किया जाएगा | यहाँ आई.टी.के साथ-साथ रिसर्च जैसी सर्विस सेंटर स्थापित किये जा सकेंगे | श्री दत्त शर्मा कहते हैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस महत्वपूर्ण परियोजना पर काफी दिनों से अध्ययन कर रहे थे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *