सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, परेशानी से बचने के लिए ये नंबर कर लें नोट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, परेशानी से बचने के लिए ये नंबर कर लें नोट

दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इंटरकनेक्शन कार्य की वजह से कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी. 3 जनवरी की शाम से 4 जनवरी की सुबह तक पानी नहीं आएगा.

दिल्ली के पश्चिम विहार (Paschim Vihar) में डीएमआरसी (DMRC) की ओर से 1500 एमएम रेडियस वाले साउथ दिल्ली मेन पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन कार्य की शुरूआत की गई है. इस कारण 3 और 4 जनवरी को कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी. ऐसे में पानी का भंडारण कर के उस दौरान होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) की ओर से दोनों ही दिन टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी.

दिल्ली जल बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, इस इंटरकनेक्शन कार्य की वजह से 3 जनवरी की शाम से लेकर 4 जनवरी की सुबह तक जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी, उनमें, बुढ़ेला, डी ब्लॉक जनकपुरी, सागरपुर और आसपास का क्षेत्र, दिल्ली कैंट (मेस), एनडीएमसी क्षेत्र, आरके पुरम, मोती बाग, नानकपुरा, कटवारिया सराय, बेर सराय, वसंत विहार, वसंत एन्क्लेव, शांति निकातेन, वेस्टएंड कॉलोनी, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, एसडीए, हौज खास, मुनिरका, किशनगढ़, मस्जिद मोठ, महरौली का हिस्सा, आईआईटी, जेएनयू, एम्स, सफदरजंग अस्पताल और डियर पार्क जलाशय और आसपास के इलाके शामिल हैं.

Advertisement

पानी के टैंकर मंगाने के लिए कर सकते हैं इन नंबरों पर संपर्क

ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को होने वाली असुविधा को देखते हुए पहले ही इसकी सूचना दे दी है, जिससे लोग उपयुक्त मात्रा में पानी का भंडारण कर पानी की किल्लत से बच सकें. हालांकि, इस दौरान पानी की मांग होने पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी. पानी के टैंकर को मंगवाने के लिये उपभोक्ता दिल्ली जल बोर्ड के आपातकालीन फोन नंबर 1916 23527679. 23538495, 23634469 (केंद्रीय नियंत्रण कक्ष), 26193218 (आरके पुरम), 29234746, 29234747 (ग्रेटर कैलाश), 26137216 (वसंत कुंज), 47688915, 14, 05, 18001037232 (वसंत विहार), 25281197 (पश्चिम विहार) तथा 28521123 (डी ब्लॉक जनकपुरी) पर संपर्क कर सकते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *