सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘अशोक चौधरी का पुतला जलाओ’, मंत्री रत्नेश सदा का कथित ऑडियो वायरल, बीजेपी ने ली चुटकी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘अशोक चौधरी का पुतला जलाओ’, मंत्री रत्नेश सदा का कथित ऑडियो वायरल, बीजेपी ने ली चुटकी

JDU Leader Ratnesh Sada Audio Against Ashok Chaudhary Goes Viral BJP  Attacks Nitish Kumar ANN | Ratnesh Sada Audio: 'अशोक चौधरी का पुतला जलाओ', मंत्री  रत्नेश सदा का कथित ऑडियो वायरल, बीजेपी

मंत्री रत्नेश सदा का ऑडियो वायरल होने पर बिहार की राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी जेडीयू में गुटबाजी होने की बात कर रही है. वहीं, एबीपी न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

जेडीयू (JDU) में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि जेडीयू कोटे के दलित मंत्री रत्नेश सदा (Ratnesh Sada) का कथित एक ऑडियो वायरल (Audio Viral) हो रहा है, इसमें वह अपने समर्थकों से कह रहे हैं कि मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाओ. सभी जगह विरोध करवाओं. कुछ दिन पूर्व पटना के वेटनरी कॉलेज में भीम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भारी संख्या में दलित समाज के लोग उपस्थित हुए थे, लेकिन मुसहर समाज से आने वाले जेडीयू कोटे के मंत्री रत्नेश सदा जब भाषण दे रहे थे उसी दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने रत्नेश सदा को बैठने के लिए कहा और रत्नेश सदा को बैठना पड़ा था. बात वहां खत्म नहीं हुई. अब उस मामले में गुटबाजी भी देखी जा रही है.

जेडीयू में सियासत गरमाई

दरअसल, जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसमें मुंगेर जिला के केठिया प्रखंड निवासी श्रवण सदा अपना नाम पता बताते हुए बोल रहा है कि ‘सर हमलोग को भारी तकलीफ हुई. आपको खींच करके बैठा दिया गया. इस पर रतनेश सदा ने कहा कि मंत्री अशोक चौधरी का पुतला जलाओ. सभी जगह विरोध करवाओ और विरोध में लिखो. इस पर समर्थक ने कहा कि सर हमें बहुत तकलीफ लगी. सर हम आगे रहते तो अशोक चौधरी पर ईंट-पत्थर फेंक देते.’ इस मंत्री ने कहा कि हम जितना कहे हैं उतना करो और फोन कट जाता है. हालांकि एबीपी न्यूज़ वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Advertisement

‘दलित अब नीतीश कुमार के झांसे में आने वाले नहीं हैं’

रत्नेश सदा का ऑडियो वायरल होने पर बिहार की राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी जेडीयू में गुटबाजी होने की बात कर रही है. बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा है कि जेडीयू के दो मंत्रियों के टकराव में सब कुछ दिख रहा है. ललन सिंह अशोक चौधरी को नीचा दिखाने के लिए दो मंत्रियों लड़वा कर अपना काम कर रहे हैं, लेकिन दलित अब नीतीश कुमार के झांसे में आने वाले नहीं हैं.

ऐसी बात है तो उसको पार्टी के अंदर रखा जाएगा- श्रवण कुमार 

हालांकि, जेडीयू कोटा के मंत्री श्रवण कुमार ने इस मामले पर सीधे तौर पर कहा कि हमने वह ऑडियो नहीं सुना है, लेकिन अगर ऐसी बात है तो उसको पार्टी के अंदर रखा जाएगा और जो बात सच्चाई होगी उस पर विचार किया जाएगा. हम लोग 2024 के चुनाव को देख रहे हैं. इन सब छोटी बातों पर विशेष ध्यान नहीं देने वाले हैं. श्रवण कुमार ने कहा कि हम लोग पर जो बीजेपी बोलती है. क्या बीजेपी में कम गुटबाजी हो रही है? उनके यहां बहुत ज्यादा गुटबाजी होती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *