सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री कानपुर पहुंचे,कहा- ‘गर्व से कहते हैं कि हम हिंदूवादी हैं’

2 मिनट पढ़ें

कानपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री, कहा- ‘गर्व से कहते हैं कि हम हिंदूवादी हैं’

Bageshwar Dham Sarkar Dhirendra Krishna Shastri Reached Kanpur Said We  Proudly Hindu | कानपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री,  कहा- 'गर्व से कहते हैं कि हम ...

कानपुर पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब दूसरे ब्लड ग्रुप का ब्लड अंदर नहीं जा सकता तो हम दूसरे मजहब की तरफ क्या तांके. जब वो नहीं बदल सकता तो हमको मजहब क्यों बदलना.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज शुक्रवार (24 नवंबर) को कानपुर के अशोक नगर पहुंचे. पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की झलक पाने के लिए हजारों भक्त यहां पर जमा हुए. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीबाला जी सेवा समिति के संस्थापक सुनील शुक्ला के निवास पर पहुंचे, इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया.

इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब दूसरे ब्लड ग्रुप का ब्लड अंदर नहीं जा सकता तो हम दूसरे मजहब की तरफ क्या तांके. जब वो नहीं बदल सकता तो हमको मजहब क्यों बदलना. इसलिए हम सब हिंदू एक हैं, नफरत नहीं हम प्रेम के आदी हैं और गर्व से कहते हैं कि हम हिंदूवादी हैं. उन्होंने कहा कि आप सभी बागेश्वर बालाजी आइए आपको निमंत्रण है, हमारा न्यौता है. निमंत्रण स्वीकार करो और 1 मार्च से 8 मार्च तक वहां यज्ञ है. बागेश्वर धाम पर 151 कन्याओं का विवाह है तो सबको निमंत्रण है, पूरे कानपुर को. सब लोग हंसते रहा करो और हंसाया करो.

कानपुर के अशोक नगर में समाजसेवी के घर आए बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम सब हिंदू एक हो चाहे पंत अनेक हों. भारत हिंदू राष्ट्र तभी बनेगा जब सब हिंदू एक होंगे. वहीं राहुल गांधी द्वारा पीएम पर टिप्पणी के मामले पर कहा कि राजनेता और राजनीति पर हम कोई टिप्पणी नहीं करते हैं. रामायण और रामचरितमानस ना पढ़ाई जाने पर कहा कि यह विरोध करने वाले रावण के खानदान के हैं इनकी ठठरी बांधो. हिंदुओं के देश में रामायण नहीं पढ़ाई जाएगी, हिंदुस्तान में राम के राष्ट्र में अगर रामचरितमानस नहीं पढ़ाई जाएगी तो क्या पाकिस्तान में पढ़ाई जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *