सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डीएम की गाड़ी ने 5 लोगों को कुचला, 4 की मौत की खबर, एक गंभीर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मधेपुरा डीएम की गाड़ी ने 5 लोगों को कुचला, 4 की मौत की खबर, एक गंभीर

Madhepura DM Car Accident In Madhubani Phulparas 4 People Died One Injured  ANN | मधेपुरा डीएम की गाड़ी ने मधुबनी में 5 लोगों को कुचला, 4 की मौत, एक की  हालत गंभीर

मरने वाले चार लोगों में दो स्थानीय और दो एनएचएआई के कर्मी बताए जा रहे हैं. मृतक और घायलों को लेकर अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है.

बिहार के मधुबनी में मंगलवार (21 नवंबर) की सुबह मधेपुरा डीएम की गाड़ी फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक और घायलों को लेकर अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है. घायल को इलाज के लिए रेफर किया गया है. घटना सुबह के करीब सात से आठ बजे के आसपास की है.

पटना से आ रही थी मधेपुरा डीएम की गाड़ी

मरने वाले चार लोगों में दो स्थानीय और दो एनएचएआई के कर्मी बताए जा रहे हैं. इनमें से एक महिला है और एक बच्चा है. एक अन्य जो घायल हुआ है उसे बेहतर इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि मधेपुरा डीएम की गाड़ी दरभंगा से मधेपुरा की ओर जा रही थी.

Advertisement

घटना से आक्रोशित हुए लोग एनएच-57 को जाम करने के बाद हंगामा करने लगे. लोगों ने डीएम की गाड़ी को घेर लिया. गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे. फुलपरास थाना के पास फोरलेन पर यह दुर्घटना हुई है. घटना के बाद मधेपुरा के जिलाधिकारी की गाड़ी घटनास्थल पर ही खड़ी है. हादसे के बाद मधुबनी डीएम की गाड़ी रेलिंग से टकरा गई. बता दें कि मधेपुरा के वर्तमान डीएम विजय प्रकाश मीणा हैं.

कैसे हुई घटना?

बताया जाता है कि सुबह में एनएचएआई के कर्मी सड़क पर सफेद पट्टी पेंट कर रहे थे. अचानक एक महिला और एक बच्चा सड़क पर आ गए. उन्हें बचाने के लिए डीएम की गाड़ी के ड्राइवर ने पूरी कोशिश की लेकिन पांच लोग वाहन की चपेट में आ गए. डीएम की गाड़ी में मधेपुरा के डीएम थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है. आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *