सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

दिल्ली के शकरपुर में भीषण आग, एक महिला की मौत, फायरकर्मियों ने 26 लोगों की ऐसे बचाई जान

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली के शकरपुर में भीषण आग, एक महिला की मौत, फायरकर्मियों ने 26 लोगों की ऐसे बचाई जान

Delhi Massive Fire Broke Out In Shakarpur One woman Died 26 Lives Saved By  Fire Staff | Delhi Fire Breaks: दिल्ली के शकरपुर में भीषण आग, एक महिला की  मौत, फायर​कर्मियों ने

दिल्ली फायर ( Delhi Fire ) सेवा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग इमारत के पार्किंग क्षेत्र में लगी और कुछ ही पलों में इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

पूर्वी दिल्ली (Delhi) के शकरपुर (Shakarpur) की एक इमारत में सोमवार देर रात भीषण आग (Fire) लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. जबकि 26 लोगों को फायरकर्मियों ने खुद की जन पर खेल बचा लिया. दिल्ली फायर सेवा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग इमारत के पार्किंग क्षेत्र में लगी और कुछ ही पलों में इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे

फायर अधिकारी के अनुसार इस घटना में एक महिला की मौत हो गई. जबकि दिल्ली दमकल सेवा के कर्मचारियों ले 26 लोगों और दो पालतू जानवरों को बचा लिया. कुछ लोग स्वयं को बचाने के लिए खिड़कियों से कूद गए. उन्होंने बताया कि इन सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया. दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें देर रात करीब एक बजकर पांच मिनट पर इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी.

8 फायर टेंडर मौके पर पहुंची

सूचना मिलने के तत्काल बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया. आग भीषण होने की सूचना मिलने पर पांच और दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. साथ ही फायर विभाग ने इस मामले की सूचना पुलिस को तुरंत दी.

30 लोगों की ऐसे बची जान

फायर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक शकरपुर में जिस इमारत में आ लगी वो 200 वर्ग गज जमीन पर बनी है. आवासीय इमारत में सबसे नीचे ग्राउंड फ्लोर पर वाहनों की पार्किंग थी, जबकि ऊपर के तीन फ्लोंरों पर लोग रहते हैं. बीती रात इमारत में आग लगने के बाद 1 महिला इसमें फंस गई. 31 व्यक्तियों में से 26 व्यक्तियों को दमकल कर्मियों ने बचा लिया. 5 लोगों ने बालकनी से कूदकर जान बचाई. इनमें से 10 व्यक्तियों को जीटीबी, लाल बहादुर शास्त्री और हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां दमकलकर्मियोंं द्वारा बचाई गई एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *