सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘छठ बाद तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे’,आरजेडी और बीजेपी आमने-सामने

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘छठ बाद तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे’, लड्डू फेंकने के आरोप को लेकर आरजेडी और बीजेपी आमने-सामने

Bihar Politics RJD MLA vijay mandal claims tejashwi yadav will be the CM of  state after holi |Tejashwi Yadav: 'होली के बाद तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री',  RJD नेता के दावे से बिहार की

बिहार विधानसभा इस बार काफी हंगामेदार रहा है. इस दौरान कई मुद्दों को लेकर बीजेपी और आरजेडी के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं.

विधानसभा में आरजेडी (RJD) ने बीजेपी (BJP) पर आरोप लगाया है कि बीजेपी विधायक और मांझी गुरुवार को धरना पर बैठे थे. हम लोग उनके पास मिठाई लेकर गये थे. इस दौरान बीजेपी विधायकों ने हम लोगों को गालियां दी और धक्का मुक्की की. इस पर बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान (Lakhendra Paswan) ने शुक्रवार को कहा कि आरजेडी (RJD) विधायक हम लोगों के पास आकर कहे कि छठ पूजा बाद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए हम लोग लड्डू बांट रहे हैं व जश्न मना रहे हैं. आप भी लड्डू खा लीजिए. गुस्से में मैंने लड्डू फेंक दिया. कल विधानसभा में आरक्षण संसोधन बिल पारित हुआ उसको लेकर आरजेडी विधायक लड्डू नहीं बांट रहे थे. मैंने गाली आरजेडी विधायकों को नहीं दी. नीतीश में थोड़ा भी स्वाभिमान बचा है तो इस्तीफा दें.

बीजेपी और आरजेडी के बीच आरोप-प्रत्यारोप

लखेंद्र पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार महिलाओं पर विवादित बयान दिया. मांझी पर अमर्यादित टिप्पणी की. शांतिपूर्वक हम सभी बीजेपी विधायक और मांझी विधानसभा परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं, आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि कल विधानसभा में आरक्षण संशोधन बिल पारित हुआ. हम सभी आरजेडी विधायक एक दूसरे को लड्डू खिलाकर विधानसभा परिसर में अभी जश्न मना रहे थे. बीजेपी विधायक व मांझी धरना पर बैठे थे. हम लोग उनके पास मिठाई लेकर गये थे. इस दौरान विधायकों ने हम लोगों को गालियां दी और धक्का मुक्की की.

Advertisement

नीतीश कुमार ने हमेशा दलितों का सम्मान किया- मुकेश रोशन 

मुकेश रोशन ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने मांझी का अपमान नहीं किया. नीतीश कुमार ने हमेशा दलितों का सम्मान किया. मांझी को नीतीश मुख्यमंत्री बनाए. मांझी ने नीतीश को धोखा दिया. बीजेपी के बहकावे में वो आ गए हैं. नीतीश ने महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं की है. डिप्टी सीएम तेजस्वी ने ठीक कहा था कि नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे थे. तब भी नीतीश ने अपने बयान को लेकर माफी मांगी.

‘इन सबसे बीजेपी घबरायी हुई है’

आरजेडी विधायक ने कहा कि शीतकालीन सत्र में बीजेपी जान बूझकर नहीं चलने दे रही है. जातीय गणना हुई. आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पेश की गई. आरक्षण का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इन सबसे बीजेपी घबराई हुई है. सदन में चर्चा नहीं चाहती इसलिए हंगामा कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *