सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

इस सीजन की दिल्ली में सबसे ठंडी रात, पारा 13.5, फिर बढ़ सकता है तापमान

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली में इस सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 13.5, फिर बढ़ सकता है तापमान

Delhi Weather Update 6th November Coldest Night Of This Season Delhi  Temperature 13.5 degree Celcius | Delhi Temperature: दिल्ली में इस सीजन की सबसे  ठंडी रात, तापमान 13.5, फिर बढ़ सकता है तापमान

दिल्ली में बीती रात इस सीजन सबसे ठंडी रात साबित हुई. इस सीजन का सबसे ठंडा दिन 28 अक्टूबर को था, जब न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

देश की राजधानी दिल्ली में बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात साबित हुई. 6 नवंबर 2023 को न्यूनतम तापमान इस मौसम का सामान्य से दो डिग्री कम रहा. जबकि रविवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया था, लेकिन सोमवार की रात अचानक दो डिग्री तापमान गिर गया. इससे पहले सीजन का सबसे ठंडा दिन 28 अक्टूबर को था, जब न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ऐसा उत्तर-पश्चिमी हवा की दिशा में अचानक बदलाव के कारण हुआ. हवा में बदलाव की वजह से राजधानी में बीती रात तापमान में आश्चर्यजनक गिरावट आई. दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 13.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यही वजह है कि सोमवार इस सीजन में अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ. हालांकि, तापमान में यह गिरावट अस्थायी है. आईएमडी के मुताबिक दिल्ली की हवा की दिशा पहले ही दक्षिण-पूर्वी हो गई है, जिससे दिल्ली में नमी आएगी और तापमान में मामूली वृद्धि होगी.

10-11 नवंबर को बढ़ सकता है पारा

आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर से आ रहा है, जिससे हवा की दिशा में बदलाव आया है. अब अगले कुछ दिनों में हवा की दिशा परिवर्तनशील रहेगी, जो दक्षिण-पूर्वी, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी के बीच बदलती रहेगी. यानि दिल्ली का तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है. 10 नवंबर तक लगभग 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 11 नवंबर से ही उत्तर-पश्चिमी हवा की वापसी की उम्मीद है.

30 नवंबर तक इतना रह सकता है अधिकतम तापमान

बता दें कि दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. वहीं, रविवार को इस सीजन का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जब अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस था. आईएमडी के पूर्वानुमानों से पता चलता है कि 10 नवंबर तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है. 11 नवंबर से तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पारा में गिरावट हो सकती है.

6 नवंबर 2023 को 13विगत 10 सालों में नवंबर में न्यूनतम तापमान .5, 29 नवंबर 2022 को 7.3, 23 नवंबर 2021 को 9.2, 23 नवंबर 2020 को 6.3, 20 नवंबर 2019 को 11.4, 8 नवंबर 2018 को 10.5, 24 नवंबर 2017 को 7.6, 29 नवंबर 2016 को 9.7, नवंबर 18 और 23 2015 को 11 और नबंबर 28 2014 को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *