Home मैं भी रिपोर्टर केजरीवाल ही पूरे घोटाले के मास्टर माइंड है ,होंगे गिरफ्तार : महावीर...

केजरीवाल ही पूरे घोटाले के मास्टर माइंड है ,होंगे गिरफ्तार : महावीर गुर्जर

0
154

केजरीवाल ही पूरे घोटाले के मास्टर माइंड है ,होंगे गिरफ्तार : महावीर गुर्जर

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : आबकारी घोटाले की परतें खुलती जा  रही है खुदको कट्टर ईमानदार बताने वाले आप पार्टी नेता एक-एक कर जाल में फंसते जारहे हैं |  यह कहना है भारतीय जनता पार्टी रोहताश नगर के नेता महावीर गुर्जर का | महावीर गुर्जर कहते हैं सिसोदिया की सुप्रीम कोर्ट द्वारा मनीष सिसोदिया की जमानत नहीं देने से  इससे साबित होता है मामला कितना गंभीर है |

महावीर गुर्जर कहते है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिन्हें कट्टर ईमानदार और पक्का देशभक्त बता रहे थे सुप्रीम कोर्ट नें उनकी कलई खोल दी है और बता दिया है वे कितने ईमानदार और कितने देशभक्त है |सुप्रीम कोर्ट ने आठ माह  से जेल में बंद  मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया।  सिसोदिया पर दिल्ली शराब नीति  में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उन्हें 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की बेंच ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए कहा- घोटाले से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। इनमें 338 करोड़ का लेन-देन हुआ है, जिसमें सिसोदिया की भूमिका संदिग्ध लग रही है। इसलिए याचिका खारिज की जाती है। महावीर गुर्जर कहते हैं आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं की भी गिरफ्तारी करीब है|  उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में बहुत जल्द दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी गिरफ्तार होंगे. दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप का मनी ट्रेल साबित हो गया है. ये लोग तरह-तरह के भ्रष्टाचार में इतने लिप्त हो चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत देने से इनकार कर दिया है. मुझे पूरा भरोसा है कि जो पाप करता है, वो एक न एक दिन सामने आ ही जाता है. इसलिए, आप के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी तय है. सीएम अरविंद केजरीवाल भी बहुत जल्द गिरफ्तार होंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here