सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Maratha Reservation: हिंसा में 12 करोड़ की संपत्ति स्वाहा! 141 मामले दर्ज, अब तक 168 लोग गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Maratha Reservation: हिंसा में 12 करोड़ की संपत्ति स्वाहा! 141 मामले दर्ज, अब तक 168 लोग गिरफ्तार

Maratha reservation protest over 160 people arrested across maharashtra Maratha Reservation: हिंसा में 12 करोड़ की संपत्ति स्वाहा! 141 मामले दर्ज, अब तक 168 लोग गिरफ्तार

Maharashtra News: मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation) ने हिंसक रूप धारण कर लिया है और महाराष्ट्र में जगह-जगह प्रदर्शन देखे गए. इस दौरान राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया. वहीं, हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए अब तक महाराष्ट्र में 140 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं जबकि 168 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. यह जानकारी महाराष्ट्र के डीजीपी रजनीश सेठ ने दी है.

डीजीपी रजनीश सेठ ने कहा, ”मराठा आरक्षण को लेकर अलग-अलग जगहों पर आंदोलन हुए हैं. कुछ आंदोलन शांतिपूर्ण थे तो कुछ उपद्रवी थे. कई जगहों पर सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है. संभाजी नगर रेंज में कुल 4 मामले दर्ज हुए हैं. 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से बीड़ के 20 मामले हैं. पूरे महाराष्ट्र में 141 मामले दर्ज हुए हैं. कुल 168 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

होमगार्ड के 7000 जवान तैनात

डीजीपी ने बताया कि आईपीसी की धारा 307 के तहत 7 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. संभाजी नगर ग्रामीण, जालना और बीड़ में इंटरनेट सुविधा बंद की गई है. डीजीपी रजनीश सेठ ने बताया कि एसआरपीएफ की 17 टुकड़ियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा बीड़ में आरसीपी की एक टुकड़ी और 7000 होम गार्ड को तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि राज्य में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 12 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *