सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘महुआ मोइत्रा को लेकर हीराचंदानी की चिट्ठी मिली’,कार्रवाई पर भी दिया बयान

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘महुआ मोइत्रा को लेकर हीराचंदानी की चिट्ठी मिली’, बोले एथीक्स कमेटी के चेयरमैन, कार्रवाई पर भी दिया बयान

Ethics Committee Received Hiranandani Letter On Mahua Moitra Case Nishikant  Dubey ANN | 'महुआ मोइत्रा को लेकर हीरानंदानी की चिट्ठी मिली', बोले एथीक्स  कमेटी के चेयरमैन, कार्रवाई पर ...

एथीक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर के अनुसार 26 अक्टूबर एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बयान दर्ज किया जाएगा.

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था, जिसके बाद देश की राजनीति में अलग बहस छिड़ गई. बीजेपी सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कहा कि बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी को फायदा पहुंचाने के लिए महुआ मोइत्रा ने संसद में गौतम अडानी पर सवाल पूछती हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ऐसा पीएम नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए करती हैं. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने यह मामला एथिक्स कमेटी के पास भेज दिया था.

एथीक्स कमेटी बुलाएगी बैठक

Advertisement

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर लगे आरोप को लेकर लोकसभा के एथीक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बयान दिया. उन्होंने कहा, “मुझे शुक्रवार (20 अक्टूबर) को अपने ऑफिस से सूचना मिली कि हीरानंदानी की दो पेज की चिट्ठी आई है. 26 तारीख को मैंने एथीक्स कमेटी की बैठक बुलाई गई है, जिसमें सांसद निशिकांत दुबे और वकील को बुलाया गया है.”

उन्होंने कहा, “निशिकांत दुबे कमेटी के सामने आकर अपना बयान दर्ज काराएंगे और जो भी सबूत उनके पास होंगे वह कमेटी को देंगे. कमेटी इन सभी सबूतों को संज्ञान में लगी उनकी जांच करेगी”

महुआ मोइत्रा का पक्ष जानना भी जरूरी- सोनकर 

महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई को लेकर सांसद सोनकर ने कहा, “अभी यह कहना जल्दबाजी होगा. अभी एक पक्ष सामने आया है, जिसकी जांच होगी. हम महुआ मोइत्रा का पक्ष जानने की भी कोशिश करेंगे. उन पर जो आरोप लगे हैं उसे लेकर वह क्या कहना चाहती हैं और उनके पास कौन से पेपर हैं. सभी लोगों के एग्जामिन के बाद कमेटी किसी निर्णय पर पहुंचेगी.”

वहीं, महुआ मोइत्रा निशिकांत दगुबे को इन आरोपों के जवाब में उनके खिलाफ मानहानि का केस कर दिया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *