सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बुमराह को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मैट हेनरी, जानें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बुमराह को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मैट हेनरी, जानें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल

World Cup Leading Wicket Takers Matt Henry Jasprit Bumrah Latest Sports News World Cup 2023: बुमराह को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मैट हेनरी, जानें टॉप-5 में कौन-कौन शामिल

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. मैट हेनरी अफगानिस्तान के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट कर टॉप पर पहुंचे.

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 288 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड के सामने 289 रनों का लक्ष्य है. वहीं, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. मैट हेनरी अफगानिस्तान के ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज को आउट कर टॉप पर पहुंचे. मैट हैनरी ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है.

मैट हेनरी ने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा

Advertisement

अब तक मैट हेनरी ने 18 की एवरेज से 9 विकेट झटके हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. जसप्रीत बुमराह ने 3 मैचों में 11.62 की एवरेज से 8 विकेट अपने नाम किया है. मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह के बाद तीसरे नंबर पर मिचेल सैंटनर काबिज हैं. मिचेल सैंटनर ने 4 मैचों में 18.75 की एवरेज से 8 खिलाड़ियों को आउट किया है. साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा चौथे नंबर पर हैं. कगीसो रबाडा ने 3 मैचों में 19.86 की एवरेज से 7 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली फेहरिस्त में पांचवें नंबर पर काबिज हैं. हसन अली ने 3 मैचों में 19.71 की एवरेज से 7 विकेट झटके हैं. इसके बाद नीदरलैंड्स के बेस डी लीडे का नंबर है. बेस डी लीडे ने 3 मैचों में 23.14 की एवरेज से 7 विकेट झटके हैं. श्रीलंका के दिलशान मधुशंका के नाम 3 मैचों में 26.29 की एवरेज से 7 विकेट दर्ज हैं. इस फेहरिस्त में आठवें, नौवें और दसवें नंबर पर क्रमशः राशिद खान, मार्को यॉन्सेन और रवीन्द्र जडेजा हैं. राशिद खान, मार्को यॉन्सेन और रवीन्द्र जडेजा ने क्रमशः 6,6 और 5 विकेट अपने नाम किए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *