सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

JDU ने पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार को बताया दूसरा गांधी, पार्टी के प्रदेश महासचिव ने बांधा तारीफ के पुल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

JDU ने पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार को बताया दूसरा गांधी, पार्टी के प्रदेश महासचिव ने बांधा तारीफ के पुल

Bihar Politics JDU Leader Arvind Singh called Nitish Kumar Second Gandhi Of Country Bihar Politics: JDU ने पोस्टर लगाकर नीतीश कुमार को बताया दूसरा गांधी, पार्टी के प्रदेश महासचिव ने बांधा तारीफ के पुल

Political Desk | CPN NEWS

पटना: जेडीयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ छोटू सिंह (Arvind Singh) ने शनिवार ( 15 अक्टूबर) को पटना के सड़कों पर पोस्टर लगाया है. पोस्टर में लिखा है कि ‘गांधी जी की कर्मभूमि पर समानता का पाठ पढ़ाने वाले देश के दूसरे गांधी नीतीश कुमार’. इस पर बिहार में सियासत तेज हो गई है. वहीं, इसको लेकर छोटू सिंह ने कहा कि बिहार में विकास की गति तेज है. इसके पीछे नीतीश सरकार है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की कर्मभूमि पर समानता का पाठ पढ़ाने वाले देश के दूसरे गांधी हैं.

Advertisement

‘गांधी के बताए रास्ते पर चलने वाला एकमात्र नेता नीतीश कुमार’

अरविंद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी परम पूज्य थे. वे समाज सुधार की बात करते थे. महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर सीएम नीतीश कुमार चल रहे हैं. यही बात बीजेपी को पच नहीं रहा है. बिहार में हर जगह विकास हो रहा है. बिहार में जातीय गणना, दहेज प्रथा पर अकुंश और शराबबंदी सीएम नीतीश कुमार का देन है. इसको बीजेपी पचा नहीं पा रही है.

जेडीयू नेता ने की सीएम नीतीश की तारीफ

जेडीयू के प्रदेश महासचिव ने कहा कि शराब से कितने परिवार बर्बाद हो गए थे, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कर परिवार को नई जिंदगी दी. दहेज प्रथा पर सरकार ने अकुंश लगाया. नीतीश सरकार ने बिहार में आजादी के बाद जातीय गणना कराई. बीजेपी वालों को क्यों दर्द हो रहा है? बीजेपी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो पटना साहिब सिख सम्मेलन में कहा था कि देश में सबसे विकास महापुरुष और लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार हैं. बीजेपी वाले नरेंद्र मोदी को पिता मानते हैं और तो कोई भगवान बता रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *