सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस देश को जाति -पाति के भंवर में उलझाना चाहती है : महेंद्र दुबे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement
कांग्रेस देश को जाति -पाति के भंवर में उलझाना चाहती है : महेंद्र दुबे
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : देश की सबसे पुरानी  पार्टी कांग्रेस देश में जातीय जनगणना के नाम पर नया विवाद खड़ा करना चाहती है और मुल्क को जाति-पाति के भवंर में उलझाना चाहती है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के वरिष्ठ नेता महेंद्र दुबे  का | महेंद्र दुबे  कहते हैं कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी नेताओं को मुल्क में अमन चैन पसंद नहीं है सब कुछ सामान्य चलने के बावजूद जातीय जनगणना का मुद्दा उठा  देश में एक नई बहस शुरू कर दी है ,जो ठीक नहीं है | महेंद्र दुबे  कहते हैं हमारा मुल्क वैसे ही कई समुदायों में बंटा है ऐसे में जातीय आधार को मुद्दा बनाना उचित नहीं है |
महेंद्र दुबे  कहते हैं  बिहार सरकार द्वारा जातियों के आंकड़े जारी करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से देश को जाति-पाति में बांटकर बिहार में अपनी गिरती हुई सांख को बचाने की चाल चली है। एक ओर विपक्ष  के नेता न खुलेआम सनातन पर  खुलेआम भद्दी टिप्पणीयां कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता  जाति-पाति के आधार हिन्दू समाज की एकजुट बढ़ती हुई ताकत से घबराकर यह ओच्छा कृत्य कर रहे हैं, जहां एक ओर आज पूरा विश्व हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा को नमन कर रहा है। भारत  पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करने जा रहा है मगर नीतीश कुमार जैसे लोग जो खुद मात्र ढाई प्रतिशत कुर्मी जाति से आते हैं और 13 करोड़ बाकी जाति वाले बिहार पर शासन कर रहे हैं।
महेंद्र दुबे   ने कहा कि पूरे देश में आज हिन्दू संगठन, साधू-संत-महात्मा देश को जाति से ऊपर उठकर एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास के लिए साथ चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। इसलिए आज देश जाति-पाति से ऊपर उठकर विकास की ओर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *